Author: True soldier

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 23 जनवरी को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस बार सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कोई भी ढिलाई नहीं बरतने का निर्णय लिया है। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए संघ ने दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक और सख्त इंतजाम किए हैं। क्रिकेट संघ ने साफ शब्दों में निर्देश जारी किए हैं कि, मैच की पहली पारी समाप्त होते ही स्टेडियम के गेट बंद कर दिए…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। रविवार शाम लाखे नगर इलाके में एक महिला अपने घर से पैदल मंदिर जा रही थी, तभी अचानक उड़ती पतंग का तेज धार वाला चाइनीज मांझा उसके चेहरे में फंस गया। मांझा हटाने की कोशिश करते समय महिला के चेहरे और हाथ पर गहरे कट लग गए, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और प्रतिबंधित चाइनीज…

Read More

रायपुर। स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रायपुर में युवाओं के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का होना अत्यंत आवश्यक…

Read More

रायपुर। रायपुर कलेक्टोरेट परिसर में दोपहिया वाहन चालकों के लिए जारी “बिना हेलमेट प्रवेश वर्जित” का आदेश जमीनी स्तर पर प्रभावहीन नजर आ रहा है। कलेक्टर द्वारा साफ निर्देश दिए गए हैं कि बिना हेलमेट किसी भी दोपहिया वाहन को कलेक्टोरेट के अंदर नहीं जाने दिया जाए, लेकिन हकीकत इसके उलट दिखाई दे रही है। कलेक्टोरेट के प्रवेश द्वारों पर तैनात पुलिसकर्मी कई मामलों में नियमों का समान रूप से पालन नहीं करा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ वाहन चालकों को पहचान या चेहरे देखकर बिना हेलमेट ही अंदर जाने दिया जा रहा है, जबकि आम नागरिकों को नियमों…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित सांसद संकुल विकास परियोजना की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय विकास को सांसद संकुल विकास परियोजना से गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने महत्वपूर्ण पहल की जा रही है, इससे जनजातीय क्षेत्रों से पलायन पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने लगातार प्रयास किया जा रहा है। सांसद संकुल विकास परियोजना के तहत गांवों के क्लस्टर बना कर विकास का मॉडल विकसित किया जा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अनुशासन को लेकर बड़ी और निर्णायक कार्रवाई सामने आई है। झीरम घाटी कांड को लेकर दिए गए बयानों और सार्वजनिक पत्राचार को पार्टी विरोधी गतिविधि मानते हुए कांग्रेस ने अपने पूर्व प्रदेश प्रवक्ता विकास तिवारी को छह वर्षों के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह सख्त फैसला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर लिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसार, झीरम घाटी कांड की न्यायिक जांच आयोग से संबंधित बयान और सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों को लेकर विकास तिवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।…

Read More

चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर तमिलनाडु कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बेहद आपत्तिजनक और भड़काऊ बयान दिया है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केएस अलागिरी ने लोगों से अपील की है कि अगर कंगना तमिलनाडु आती हैं, तो उन्हें तमाचा मार दिया जाना चाहिए। उन्होंने कंगना को अहंकारी बताते हुए उन पर बेतुकी बातें करने का आरोप लगाया। दरअसल, एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केएस अलागिरी से कंगना रनौत के उस पुराने बयान पर सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि महिला कार्यकर्ता 100 रुपये लेकर विरोध…

Read More

मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में 17 सितंबर को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘वोट चोर गद्दी छोड़Ó रैली पर अब विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ महिलाएं यह दावा कर रही हैं कि उन्हें रैली में शामिल होने के लिए 100 से 200 रुपए तक दिए गए। वीडियो में कुछ महिलाएं यह कहती दिख रही हैं कि उन्हें 300 रुपए देने का वादा किया गया था, लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केवल 100 रुपए ही दिए गए। वे यह भी कह रही हैं कि वे अपना काम छोड़कर आई थीं, जिससे उनका पूरा दिन…

Read More

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई के खुर्शीपार इलाके में एकतरफा प्यार की आग ने खूनी रूप ले लिया। बीती रात करीब 11:30 बजे आपसी पुरानी दुश्मनी के चलते एक युवक ने दो दोस्तों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में घायल 35 वर्षीय कामेश राव की इलाज के दौरान लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मौत हो गई, जबकि उसका साथी योगेंद्र सिंह बाल-बाल बच गया। आरोपी की पहचान खुर्शीपार निवासी सुरेंद्र महानंद के रूप में हुई है, जो फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक कामेश राव…

Read More

पार्षद ने की डब्ल्यूबीएम सड़क बनाने की मांग गुरूर। गुरूर नगर के वार्ड 2 में बारिश का पानी घरों के आसपास भर चुका है. जिसके निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है. इससे पूरे मोहल्ले में तालाब जैसी स्थिति निर्मित हो गई है। लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। तो वहीं लंबे समय तक पानी जमा होने से दुर्गंध भी उठने लगी है। ऐसे में वार्डवासी हलकान हो रहे हैं । इस मुद्दे को लेकर वार्ड पार्षद चितानंद साहू ने भी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 एकड़ में उनका वार्ड बसा हुआ है जो कि…

Read More