Author: True soldier
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के मोवा स्थित सतनाम भवन परिसर से “विशाल सतनाम सद्भाव पदयात्रा” का शुभारंभ किया। उन्होंने धार्मिक विधि-विधान के साथ पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर पावन गिरौदपुरी धाम के लिए रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पवित्र जैतखाम की पूजा-अर्चना कर गुरु घासीदास बाबा का पुण्य स्मरण किया तथा प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने पदयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं और सामाजिक बंधुओं से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि गुरु घासीदास बाबा का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश संपूर्ण मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने…
छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद केटीएस तुलसी और फूलो देवी नेताम का कार्यकाल 2 अप्रैल 2026 को समाप्त हो जाएगा। इसके साथ ही राज्यसभा की दो सीटें खाली हो जाएंगी। इसे लेकर चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना जारी कर दी है। 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा। 5 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन भर पाएंगे। 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकते हैं। 16 मार्च को वोटिंग होगी। सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। 20 मार्च तक चुनाव…
रायपुर। राजधानी में बढ़ते ट्रैफिक दबाव और अव्यवस्थित पार्किंग की समस्या को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने बड़ा फैसला लिया है। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए दो माह की विशेष कार्ययोजना लागू की गई है। सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में यह तय किया गया कि शहर के प्रमुख मार्गों को चरणबद्ध तरीके से नो-वेंडिंग और नो-पार्किंग जोन घोषित किया जाएगा। इसके तहत मुख्य सड़कों पर अवैध ठेला-गुमटी और अनियंत्रित पार्किंग पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। प्रमुख मार्गों पर सख्ती रिंग रोड 1 पर…
रायपुर। राजधानी में सीवरेज प्रबंधन को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर की बढ़ती आबादी और तेजी से हो रहे विस्तार के बीच नगर निगम ने निमोरा और चंदनडीह स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) की क्षमता बढ़ाने और ट्रीटेड पानी को उद्योगों को बेचने की महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है। प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है और मंजूरी मिलते ही काम शुरू होने की संभावना है। इस योजना से न केवल शहर की स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि नगर निगम की आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही उद्योगों में भूजल के उपयोग को…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती से समानता और सद्भाव का संदेश एक बार फिर गूंजने जा रहा है। प्रदेश के मंत्री एवं सतनामी समाज के गुरु गुरु खुशवंत साहेब बुधवार 18 फरवरी से पांच दिवसीय सतनाम पदयात्रा की शुरुआत करेंगे। इस यात्रा का उद्देश्य समाज को एक सूत्र में जोड़ते हुए “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यह पदयात्रा राजधानी रायपुर से शुरू होकर विभिन्न गांवों और कस्बों से गुजरते हुए 22 फरवरी को गिरौदपुरी धाम में संपन्न होगी। गुरु परंपरा से प्रेरित यात्रा गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि, यह यात्रा गुरु घासीदास के आशीर्वाद और धर्मगुरु…
रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2019 के एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है। गिरफ्तार होने के बाद रोहित तोमर को जेल भेजा गया है। रोहित तोमर और उनके भाई वीरेंद्र तोमर पर राजधानी में मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या जैसे करीब दो दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं। 2013 के हत्या के मामले में दोनों भाइयों की हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन खारिज हो चुकी है। इसके अलावा, लगातार मिल रही सूदखोरी की शिकायतों के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने रोहित…
जगदलपुर। क्या नक्सली बस्तर समेत पड़ोसी राज्यों के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में धर्मांतरण गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं? क्या नक्सलियों के संरक्षण में धर्मांतरण का खेल चल रहा है? क्या इसके लिए मिशनरी या विदेशी संस्थाओं से नक्सली संगठनों को फंडिंग हो रही है? ये सवाल कुख्यात नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत के बाद उसकी कब्र पर दीनकर्म करने के लिए बाहरी लोगों की भीड़ उमड़े के बाद उठ रहे हैं। सुकमा जिले के ग्राम पूवर्ती निवासी कुख्यात नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी राजे को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया था। वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के…
जांजगीर-चांपा। जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. इकलौते बेटे के मौत के सदमे में उसके माता-पिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. सोमवार को घर में पेड़ पर दोनों की एक साथ फंदे पर लटका शव मिला. मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल (47) और कृष्णा पटेल (48) घटना से इलाके में शोक व्यापत हो गया. मामला शिवरीनारायण थाना के धरदेई गांव का है. जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि बेटे की असमय मृत्यु से दंपति गहरे सदमे में थे. शुरूआती…
नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लगे सात अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गंभीर कदाचार के आरोपों के चलते यह कार्रवाई की गई। आयोग ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती को संबंधित अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया है। निलंबित सभी अधिकारी स्ढ्ढक्र प्रक्रिया में सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी के रूप में कार्यरत थे। आमतौर पर बूथ स्तर के अधिकारी और निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (श्वक्रह्र) राज्य सरकार के कर्मचारी होते हैं, जिन्हें मतदाता सूची के अद्यतन और चुनावी कार्यों के…
राष्ट्रीय स्तर की GATE परीक्षा में रायपुर में सामने आए नकल कांड ने एक संगठित सिंडिकेट का खुलासा किया है। पुलिस जांच में पता चला है कि इस पूरे नेटवर्क का संचालन हरियाणा में बैठा एक मास्टरमाइंड कर रहा था। जांच में सामने आया है कि नकल में इस्तेमाल होने वाले हाईटेक उपकरण दिल्ली से खरीदे गए थे। इस गिरोह ने ‘फिट इंडिया’ के ब्रांड एंबेसडर और इंजीनियर को ही सॉल्वर बनाकर रायपुर भेजा, ताकि परीक्षा में फर्जी तरीके से पास कराया जा सके। बता दें कि सरोना स्थित निजी कॉलेज में 14 फरवरी को परीक्षा आयोजित थी। जहां तीनों…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.