Author: True soldier
नगरी। नगरी मड़ई मेला का आयोजन शनिवार को नगर व्यवस्था समिति द्वारा किया जाना है इस आयोजन को बेहतरीन बनाने के लिए नगर पंचायत नगरी एवं नगर व्यवस्था समिति के सहयोग से मड़ई मेला स्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में मेला स्थल, मड़ाई भाटा क्षेत्र एवं नगर के माता तालाब की साफ-सफाई की गई। बाहर से आने वाले दुकानदारों एवं नगरवासियों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर सफाई कार्य किया गया। चुनाव में विजय के पश्चात यह अध्यक्ष…
नगरी। डूमरपाली निषाद समाज द्वारा 22 जनवरी को श्री रामचन्द्र गुहा, निषाद राज जयंती के अवसर पर रामचरित मानस पाठ का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम निषाद समाज के सामाजिक एवं धार्मिक एकता का प्रतीक रहा। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को समस्त निषाद समाज निषाद राज जयंती मनाता है, क्योंकि इसी तिथि को दो वर्ष पूर्व अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई थी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघनाथ निषाद एवं पीताम्बर निषाद ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत…
रायपुर। राजधानी रायपुर में 3 दिनों तक राज्य स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। 29, 30 और 31 जनवरी को सेजबहार के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में लगने वाले रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती ली जाएगी। बता दें कि कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा व रोजगार विभाग यह आयोजन कर रहा है। जिले के आवेदकों का इंटरव्यू गुरुवार (29 जनवरी) को लिया जाएगा। अलग-अलग जिलों के आवेदकों के लिए साक्षात्कार की तारिख अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। बड़ी संख्या में निजी कंपनियां मेले में भाग लेंगी और योग्य युवाओं का चयन करेंगी।…
रायपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस लंबे समय से बैंकिंग क्षेत्र में सप्ताह में पांच कार्य दिवस लागू करने की मांग करता रहा है. इस मुद्दे पर अब यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस द्वारा 27 जनवरी को हड़ताल का आह्वान किया गया है. इस यूनियन में बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों की 9 यूनियनें शामिल हैं, जिसके 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे. अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ के सचिव वाई. गोपालकृष्णा और छत्तीसगढ़ बैंक एम्प्लॉयिज एसोसिएशन के महासचिव शिरीष नलगुंडवार ने इस संबंध में गुरुवार को प्रेसवार्ता की. उन्होंने बताया कि 2015 में हुए 10वें द्विपक्षीय समझौते में आईबीए और…
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के साथ ही 2004 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी संजीव शुक्ला को शहर का पहला पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। अब तक वे पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के पद पर पदस्थ थे। इसी आदेश के तहत रामगोपाल गर्ग (IPS-2007) को पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज से हटाकर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बनाया गया है। अभिषेक शांडिल्य (IPS-2007) को राजनांदगांव रेंज से पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज पदस्थ किया गया है। वहीं बालाजी राव सोमावर (IPS-2007), जो पुलिस मुख्यालय रायपुर में कानून व्यवस्था देख रहे थे, उन्हें पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज…
जांजगीर-चांपा। जिले के सिवनी गांव में एक बेहद हृदयविदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के आंगन में अपनी मां की गोद में बैठी 15 दिन की मासूम बच्ची को एक बंदर अचानक झपट्टा मारकर छीन ले गया और कुछ ही पलों में पास स्थित खुले कुएं में फेंक दिया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना इतनी अचानक हुई कि मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही बंदर बच्ची को लेकर भाग चुका था। मासूम के कुएं में गिरते ही मां की चीख-पुकार गूंज उठी। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ते हुए मौके…
रायपुर। राजधानी स्थित सरकारी डेंटल कॉलेज के पीजी और इंटर्न स्टूडेंट्स अपनी लंबित मांगों को लेकर पिछले 6 दिनों से आंदोलनरत हैं। आज से स्टूडेंट्स ने आंदोलन तेज करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के दौरान स्टूडेंट्स ने डॉक्टरों, मरीजों और कॉलेज स्टाफ की एंट्री पर रोक लगा दी, जिससे अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो गईं। स्थिति को देखते हुए कॉलेज परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। स्टूडेंट्स का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन…
बलौदाबाजार। बारनवापारा अभयारण्य से पक्षी प्रेमियों और पर्यावरणविदों के लिए एक बेहद सुखद खबर सामने आई है। हाल ही में अभयारण्य में आयोजित बर्ड सर्वे के दौरान दुर्लभ ‘ऑरेंज-ब्रेस्टेड ग्रीन-पिजन’ (ट्रेरॉन बाइसिंक्टस) की उपस्थिति दर्ज की गई है। इस दुर्लभ पक्षी की साइटिंग पकरीद टीम द्वारा की गई, जिसमें बर्डर एवं वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर राजू वर्मा और प्रतीक ठाकुर सहित कर्नाटक, बिहार और ओडिशा के विशेषज्ञ शामिल थे। टीम को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब इस पक्षी का एक जोड़ा उनके ठीक ऊपर पेड़ पर बैठा पाया गया, जिससे उड़ने से पहले उनकी विस्तृत फोटोग्राफी और रिकॉर्डिंग करना संभव हो…
ओडिशा सरकार ने तंबाकू और पान मसाला के खिलाफ अब तक का सबसे कड़ा कदम उठाया है। राज्य में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी, जर्दा समेत सभी ओरल (मुंह से इस्तेमाल होने वाले) तंबाकू उत्पादों पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर इन उत्पादों के प्रोडक्शन, पैकेजिंग, डिस्ट्रीब्यूशन, स्टोरेज और बिक्री पर रोक लगा दी है। किन-किन प्रोडक्ट्स पर लगा बैन? सरकारी अधिसूचना के मुताबिक प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की सूची में शामिल हैं— गुटखा, पान मसाला, जर्दा और खैनी सभी तरह के फ्लेवर्ड, सेंटेड या एडिटिव्स मिले चबाने वाले प्रोडक्ट्स पैकेज्ड और अनपैकेज्ड…
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पिछले दिनों जेल भेजे गए 13 किन्नर में 7 लोग ह्यूमन इम्यूनोििड़फशिएंसी वायरस (HIV) से संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी मिलते ही जेल में हड़कंप मच गया है। जेल प्रशासन ने स्वास्थ्य प्रोटोकॉल को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और कुछ नमूने जांच के लिए भेजे हैं। प्रशासन ने संक्रमित किन्नरों को अन्य कैदियों से अलग दूसरे बैरक में रखा है। शहर के कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर मोहल्ले में रविवार को किन्नर मिस्बा और किन्नर अंजलि गुट के बीच किसी बात को लेकर…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.