Author: True soldier

भारतीय जनता पार्टी  (BJP) में आज से नबीन अध्याय की शुरुआत हो गई है। लंबे इंतजार के बाद आज मंगलवार को बीजेपी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष (BJP new national president) मिला। नितिन नबीन भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में 5 बार के विधायक नितिन नबीन के पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि आज से “नितिन नबीन जी मेरे बॉस हैं, मैं उनका कार्यकर्ता हूं। अब नितिन नबीन जी हम…

Read More

बालोद। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में साढ़े 7 करोड़ रुपए का धान चूहों द्वारा खाने को लेकर सामने आया घोटाला अभी चर्चाओं में ही था कि बालोद में 900 बोरी धान लेकर निकला ट्रक गायब हो गया। जिला प्रशासन की नाक के नीचे से निकला ये ट्रक जिस जगह पर पहुंचना था, वहां नहीं पहुंचकर गुरुर ब्लाक के घने जंगलों में जाकर मिला। करीब 5 दिन बाद धान लोडेड ट्रक लावारिश हालत में बरामद हुआ है। ट्रक जीपीएस सिस्टम से लैस है, बावजूद पांच दिनों तक लापता रहा। ऐसे में हाईटेक तरीके से हो रही मॉनिटरिंग पर भी सवाल खड़े…

Read More

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार PVC कार्ड बनवाने की फीस बढ़ा दी है। अब इसके लिए 50 रुपए की जगह 75 रुपए देने होंगे। नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू हो गई हैं। UIDAI के अनुसार, मैटेरियल, प्रिंटिंग और सिक्योर डिलीवरी का खर्च बढ़ने की वजह से यह फैसला लिया गया है। आधार PVC कार्ड एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है,​ जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है। यह कार्ड आपके एटीएम या डेबिट कार्ड की तरह आसानी से वॉलेट में आ जाएगा। इसके जल्दी खराब होने की भी चिंता नहीं होगी।…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी और भंडारण व्यवस्था को लेकर सामने आए करोड़ों रुपए के नुकसान ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। किसानों की मेहनत से उपजाया गया धान सड़ने और गायब होने की घटनाओं के बीच सरकार की ओर से दिए जा रहे तर्कों के विरोध में NSUI ने अनोखे और प्रतीकात्मक अंदाज़ में प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ता चूहे का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि धान घोटाले के असली जिम्मेदारों को बचाने के लिए पूरे मामले का ठीकरा चूहों पर फोड़ा…

Read More

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना भोपालपटनम और थाना फरसेगढ़ के सीमावर्ती जंगल-पहाड़ी क्षेत्र स्थित नेशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ में 4 महिला माओवादियों सहित कुल 6 माओवादी कैडर मारे गए। मारे गए माओवादियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी का इंचार्ज और 8 लाख रुपये का इनामी DVCM दिलीप बेड़जा भी शामिल है। नेशनल पार्क एरिया कमेटी के DVCM दिलीप बेड़जा एवं अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की आसूचना पर DRG बीजापुर, DRG दंतेवाड़ा, STF, CoBRA (202, 206, 210) एवं CRPF 214 की संयुक्त टीम ने…

Read More

बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी न्यू बस स्टैण्ड बीजापुर के पीछे स्थित चट्टानपारा में नगर पालिका और जिला प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाकर कर 100 से अधिक मकानों को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए प्रशासन की इस कार्यवाही को तानाशाही और हिटलरशाही करार दिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा है कि “भाजपा की डबल इंजन की सरकार एक तरफ़ नक्सलियों को घर, नौकरी और अन्य सुविधाएं दे रही है और दूसरी तरफ़ नक्सली पीड़ित और ग़रीबों के मकानों पर बुलडोजर चला रही है। ग़रीबों के…

Read More

छत्तीसगढ़ में बांझपन से जूझ रहे दंपतियों के लिए राहत भरी खबर है। राजधानी रायपुर स्थित एम्स में फरवरी के अंत तक आईवीएफ (इन विट्रो फर्टिलाइजेशन) सेंटर की शुरुआत होने जा रही है। यह सुविधा दिल्ली एम्स के बाद देश की दूसरी और छत्तीसगढ़ की पहली सरकारी आईवीएफ सेवा होगी। आईवीएफ सेंटर शुरू होने से राज्य के लोगों को अब महंगे निजी अस्पतालों में इलाज कराने की मजबूरी नहीं रहेगी। सरकारी स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से आम और मध्यम वर्ग के लोगों तक इलाज की पहुंच बढ़ेगी। एम्स रायपुर में एक आईवीएफ प्रक्रिया का अनुमानित खर्च 60 से…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ी अग्रवाल समाज का 50वां वार्षिक केंद्रीय अधिवेशन रविवार को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। स्वर्ण जयंती वर्ष के इस ऐतिहासिक आयोजन में समाज की उपलब्धियों, एकता और भविष्य की दिशा पर मंथन किया गया। अधिवेशन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने डॉ. सुनील अग्रवाल को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक एवं सामाजिक योगदान के लिए प्रमाणपत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. सुनील अग्रवाल छत्तीसगढ़ शासन के कृषि अभियांत्रिकी विभाग में…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को बिजली कर्मियों के लिए प्रभावी एवं सरल बनाने हेतु दिशा निर्देश जारी किया गया है। प्रबंधन ने पूर्व में भी पाॅवर कंपनी के नियमित अधिकारी कर्मचारियों को अपने आवासीय परिसरों में रूफटाॅप सोलर पाॅवर प्लांट स्थापित करने एवं नवम्बर तक अनिवार्य रूप से पंजीयन करने के निर्देश दिये थे तथा पंजीयन न करने की स्थिति में बिजली बिल में विशेष रियायतों की सुविधा को दिसंबर माह से बंद करने का निर्णय लिया था। ताजा समीक्षा के दौरान पाया गया कि कई जटिलता एवं समस्यों से जूझ रहे…

Read More

छुरिया। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सरहाईटोला में जय मां सरस्वती मानस प्रचार समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के तत्वावधान में आयोजित स्वर मानस गान सम्मेलन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत राजनांदगांव की अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। साथ ही इस अवसर पर जिला भाजपा मंत्री बोधन साहू, जिला भाजपा पूर्व महामंत्री रविन्द्र वैष्णव,  मनोहर दास साहू, तामेश्वर पटेल शिक्षक, रामप्रसाद साहू,  गौतरिहा निषाद, मानसाय साहू, सूरज राम दुधनांग, हीरालाल साहू भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन के दौरान विभिन्न मानस…

Read More