Author: True soldier

रायपुर। शहर की सफाई व्यवस्था पर संकट गहरा गया है. चेतावनी के बाद बुधवार सुबह से सफाई ठेकेदारों ने काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं. कई महीनों से अटके भुगतान बहाल करने की मांग की जा रही है. अब निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप हो गया है. पिछले 4 महीने से नहीं मिला भुगतान ठेकेदारों का कहना है कि एक महा में सभी वार्डों को मिलाकर 4 करोड़ का भुगतान होता है लेकिन पिछले चार माह से भुगतान नहीं हुआ है. हमे भी सफाई कर्मचारियों को भुगतान करना पड़ता है. कई महीनों से…

Read More

कवर्धा। खेतों में दिन-रात पसीना बहाने वाले हजारों गन्ना किसानों की मेहनत की कमाई आज भी शक्कर कारखाने की फाइलों में कैद है। लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया द्वारा जारी आंकड़े ही इस हकीकत की पुष्टि कर रहे हैं कि किसानों का 26 करोड़ 32 लाख 11 हजार 270 रुपये से अधिक का भुगतान अब तक लंबित है। गन्ना तो कारखाने ने ले लिया, लेकिन किसानों को उनका पूरा पैसा नहीं मिला। दस्तावेज के अनुसार पेराई सत्र 2025-26 में 8050 किसानों ने 12 लाख 17 हजार क्विंटल से अधिक गन्ना कारखाने को बेचा। इसके एवज…

Read More

जांजगीर-चांपा। विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा में बिजली की बार बार कटौती से विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा के अंतर्गत क्षेत्र के लगभग दर्जन भर गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बार-बार आने जाने एवं दिनभर स्थाई कटौती करने के कारण बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड रायपुर के द्वारा कनिष्ठ यंत्री कार्यालय की स्थापना बिर्रा में किया गया है। ताकि विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्याओं…

Read More

गुरुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के आगामी संगठनात्मक चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए कई युवा नेताओं के नाम चर्चा में हैं, जिनमें बालोद जिले के युवा कांग्रेस नेता प्रशांत बोकडे का नाम प्रमुख दावेदारों में शामिल माना जा रहा है। उनकी सक्रियता, संगठन में लंबे समय से कार्य और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए समर्थक उन्हें प्रदेश नेतृत्व के लिए उपयुक्त चेहरा बता रहे हैं। युवाओं के बीच मजबूत पहचान प्रशांत बोकाडे लंबे समय से युवा कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों, जन आंदोलनों और संगठन विस्तार अभियान में सक्रिय…

Read More

रायपुर।  सीजीपीएससी भर्ती परीक्षा घोटाले में रायपुर, दुर्ग-भिलाई में छापेमारी की गई है। परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक के रायपुर स्थित घर में कार्रवाई चल रही है। वहीं रिटायर्ड आईएएस जेके ध्रुव के भिलाई स्थित घर पर सुबह 6 बजे से जांच जारी है। बता दें कि जेके ध्रुव सीजी-पीएससी भर्ती घोटाले में भी आरोपी हैं और फिलहाल जेल में हैं। इस कार्रवाई को भारतमाला घोटाला मामले में उनके कनेक्शन से जोड़कर देखा जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वहीं राज्यपाल के पूर्व सचिव अमृत खलखो के भिलाई निवास पर भी जांच चल रही है। यहां…

Read More

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बल्लेबाज टिम डेविड को IPL 2027 के पहले मैच से सस्पेंड कर दिया गया है। IPL 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन पर उन पर 50% मैच फीस का जुर्माना भी लगाया गया है। अंपायर नितिन के ऊपर आइस बैग फेंका डेविड ने गुजरात की पारी के 10वें ओवर के दौरान अंपायर नितिन मेनन की तरफ आइस बैग फेंका था। इस घटना को IPL आचार संहिता के लेवल-1 उल्लंघन के तहत माना गया। 5 डिमेरिट पॉइंट हुए डेविड को इस मामले में दो डिमेरिट पॉइंट भी दिए…

Read More

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में खेलते समय खराब मोबाइल की बैटरी ब्लास्ट हो गई। हादसे में एक साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गया। उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बच्चे का चेहरा, सीना, पेट और हाथ बुरी तरह झुलस गए थे। डॉक्टर्स ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बचा नहीं सके। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। जानिए क्या है पूरा मामला ? जानकारी के मुताबिक, ब्रह्मपुर गांव के रहने वाले…

Read More

चारधाम यात्रा के तहत केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यानी यूकाडा जून के पहले सप्ताह में हेली सेवा बुकिंग का अगला स्लॉट खोलने जा रहा है। इस नए स्लॉट के जरिए श्रद्धालु 15 जून के बाद की यात्रा तिथियों के लिए हेलीकॉप्टर टिकट बुक कर सकेंगे। यूकाडा के CEO ने क्या बताया? यूकाडा के CEO डॉ. आशीष चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में केदारनाथ हेली सेवा के तीनों सेक्टरों में कुल 8 हेलीकॉप्टर कंपनियां संचालन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि 15 जून तक की सभी…

Read More

IPL जीतने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और पत्नी अनुष्का शर्मा ने वृंदावन में संत प्रेमानंद के दर्शन किए। दोनों मंगलवार सुबह 7 बजे केली कुंज आश्रम पहुंचे। चेहरे पर मास्क लगाकर कार से उतरे और नंगे पांव आश्रम के अंदर गए। संत प्रेमानंद के शिष्यों ने उनकी अगवानी की। दोनों 2 घंटे तक आश्रम में रहे। बाहर आए तो विराट के माथे पर चंदन और त्रिपुंड लगा था। उनके हाथ में एक किताब भी थी। प्रेमानंदजी से मिलने के बाद 150 मीटर दूर दोनों बड़े गुरु हित गोविंद शरण महाराज के आश्रम पैदल पहुंचे। यहां हित गोविंद शरण महाराज…

Read More

सक्ती। मुख्यमंत्री द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत अपने स्वेच्छानुदान मद से 293 हितग्राहियों के लिए कुल चौबीस लाख बीस हजार रूपये की राशि स्वीकृत की गई है। सरकार की मंशा इस कोष से समाज के अंतिम छोर पर बैठे असहाय और गंभीर रूप से बीमार जरूरतमंदों को त्वरित आर्थिक राहत पहुंचाने की होती है, लेकिन हाल ही में जारी हुई सूची ने एक बड़े घालमेल और बंदरबांट की ओर इशारा कर दिया है। अनुदान की राशि तो जारी कर दी गई है, लेकिन यह राशि वास्तव में किसे मिली है, यह अब पूरे जिले में भारी चर्चा और आत्ममंथन…

Read More