जांजगीर-चांपा। विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा में बिजली की बार बार कटौती से विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा के अंतर्गत क्षेत्र के लगभग दर्जन भर गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बार-बार आने जाने एवं दिनभर स्थाई कटौती करने के कारण बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गौरतलब है कि जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अंतर्गत विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड रायपुर के द्वारा कनिष्ठ यंत्री कार्यालय की स्थापना बिर्रा में किया गया है। ताकि विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली कटौती की समस्याओं से निजात दिलाने के लिए बिर्रा के बाजार चौक में 33/ 11 के वी विद्युत सब स्टेशन की स्थापना सालों पहले किया गया है। लेकिन विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या जस की तस बनी हुई है।
हालांकि क्षेत्र के दर्जन भर गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को बिर्रा में विद्युत वितरण केंद्र खुलने से मन में आस जगी थी कि हमारे बिर्रा में यहां विद्युत वितरण केंद्र खुल गया है अब बिजली कटौती नहीं होगी। लेकिन यहां पर सब उल्टा पुल्टा हो रहा है। आए दिन या कहें कि प्रत्येक दिन बिजली कटौती हो रही है। कभी डियो के कटने तो कभी जम्फर के कटने या फिर तार टूटने और हमेशा 33 केवि फाल्ट है या बन्द है आदि का बहाना बनाकर बेवजह दिन भर बिजली बंद करके रखा जा रहा है। इसके बावजूद पेड़ पौधे के पत्ते के हिलने से या हल्की सी हवा चलने या दो बूंद पानी के टपकने मात्र से ही विद्युत सप्लाई बंद कर दिया जाता है। विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा में बिजली की बार बार कटौती से विद्युत उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्युत वितरण केंद्र बिर्रा के अंतर्गत क्षेत्र के लगभग दर्जन भर गांवों के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली के बार-बार आने जाने एवं दिनभर बिजली की स्थाई कटौती करने के कारण बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि अगर मौहाडीह में या बसंतपुर, देवरहा में बिजली की कोई भी समस्या आती है तो सबसे पहले बिर्रा की सिटी लाइन को बंद कर दी जाती है। उसके बाद कर्मचारी वहां जाकर फाल्ट को सुधारता है। जहां समस्या है वहां जंपर काटकर सुधार कार्य नहीं किया जाता है। जिसके कारण बिर्रा के व्यापारियों को बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बिजली की प्रत्येक दिन की बार-बार की आवा जाही से न दिन में आराम मिल रहा है ना रात में सुकून मिल पा रहा है मानो ऐसा लग रहा है की बिजली विभाग के अधिकारियों ने विद्युत उपभोक्ताओं का सुकून ही छीन कर रख लिया है । विद्युत उपभोक्ताओं ने बिजली सुधार कर स्थाई रूप से विद्युत सप्लाई करने की मांग जिला के कलेक्टर महोदय से किए हैं।
बहरहाल कारण चाहे जो भी हो बिजली की दिन रात की कटौती और आंख मिचौली से विद्युत उपभोक्ताओं को बेवजह भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
