Author: True soldier
छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब और डीएमएफ घोटाला मामलों में प्रवर्तन निदेशालय (ED) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने कार्रवाई करते हुए कारोबारी अनवर ढेबर और रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टुटेजा पर शिकंजा कसा है। जांच एजेंसियों के मुताबिक, अब तक दोनों आरोपियों और उनसे जुड़े लोगों की 1400 करोड़ रुपए से अधिक की चल-अचल संपत्तियां कुर्क की जा चुकी हैं। इसी के साथ जांच का भी दायिरा बढ़ा दिया गया है। ईडी की जांच में दावा किया गया है कि कांग्रेस शासनकाल के दौरान सक्रिय रहे इस कथित सिंडिकेट ने चार बड़े घोटालों के जरिए करीब 4,000 करोड़ रुपए…
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने गुरुवार 4 जून को केरल में दस्तक दे दी है। सामान्य तौर पर मानसून 1 जून तक केरल पहुंच जाता है, लेकिन इस बार इसकी एंट्री तीन दिन देरी से हुई। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मानसून नहीं पहुंचा है, लेकिन मौसम के बदलते मिजाज के बीच कल देर रात रायगढ़ में तेज बारिश हुई। हालांकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के…
भारतीय क्रिकेट टीम इस साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच न्यूजीलैंड का दौरा करेगी। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) ने होम समर सीजन 2026/27 के तहत इस मल्टी-फॉर्मेट सीरीज का शेड्यूल जारी कर दिया है। दौरे पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 टी-20, 5 वनडे और 2 टेस्ट मैच खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, मैचों की संख्या के लिहाज से यह न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे बड़ा घरेलू दौरा होगा। दौरे की शुरुआत 22 अक्टूबर से व्हाइट-बॉल सीरीज के साथ होगी। इसके बाद वेलिंगटन और क्राइस्टचर्च में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक्शन में…
कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत मकान निर्माण करा रहे सैकड़ों हितग्राही पिछले तीन महीनों से किस्तों के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। भुगतान में हो रही देरी से नाराज हितग्राहियों ने नगर निगम पहुंचकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा और लंबित राशि जल्द जारी करने की मांग की। हितग्राहियों का कहना है कि किस्त नहीं मिलने से मकान निर्माण कार्य अधर में लटक गया है। कई परिवारों को निर्माण पूरा करने के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है, जबकि कुछ लोगों ने अपनी पत्नियों के गहने तक बेच दिए हैं। जिन हितग्राहियों ने…
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम मानसून चार जून यानी कल केरल में दस्तक देगा। जिससे देश के कई हिस्सों में बारिश देखने को मिल सकती है। साथ ही तेज़ हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक नीथा के. गोपाल ने कहा, “अगर मौजूदा मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहता है, तो विभाग 4 जून को आधिकारिक तौर पर मानसून के आगमन की घोषणा कर देगा।” आमतौर पर केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून एक जून के आसपास पहुंच जाता है। इस बार इसके पहुंचने में देरी हुई है। केरल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट मानसून के आगमन को देखते हुए मौसम विभाग ने…
इस साल में भारत समेत दुनियाभर में सूखे की आशंका है। भारतीय मौसम विभाग के बाद विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने मंगलवार देर रात वैश्विक जलवायु को लेकर चेतावनी जारी की है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की इस मौसम एजेंसी के मुताबिक, प्रशांत महासागर में तेजी से गर्म हो रहे समुद्री जल के कारण जून से अगस्त के बीच अल नीनो बनने की आशंका 80% है। नवंबर तक इसके 90% या उससे ज्यादा बने रहने की आशंका है। इन सबके बावजूद भारत में 2 एक्टिव सिस्टम यानी इंडियन ओशन डायपोल (IOD) और मैडेन-जूलियन ऑस्सिलेशन (MJO) से मानसून बच सकता है।…
दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों के नागरिक शामिल हैं। हालांकि इनकी सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है। दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीयों लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। आग ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों तक पहुंच गई। घटना के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत से कूदते नजर आ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय…
कुवैत। पश्चिम एशिया में एक बार फिर तनाव खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य टकराव के बीच ईरान ने कुवैत, इराक और बहरीन में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए बैलिस्टिक मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए हैं। वहीं अमेरिका ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के केशम द्वीप स्थित एक संचार टावर पर हमला किया है। ताजा घटनाक्रम ने पूरे खाड़ी क्षेत्र को युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा किया है। सबसे बड़ा हमला कुवैत में देखने को मिला, जहां ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने कुवैत…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.