Author: True soldier
बिलासपुर में पुरानी रंजिश के चलते युवकों के दो गुटों में जमकर विवाद हो गया। एक पक्ष के युवकों ने दूसरे पक्ष के लड़कों को घेर कर जमकर मारपीट की। इसी बीच दूसरे पक्ष के युवकों ने चाकू निकालकर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में कांग्रेस नेता का बेटा और उसके चार दोस्त घायल हो गए। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। कोनी निवासी कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का बेटा आदित्य श्रीवास अपने दोस्तों के साथ भेल खाने लखीराम ऑडिटोरियम के पास गया था। वहां पहले से युग मिश्रा, वेदांत गुप्ता, निखिल नागवानी एक अन्य साथी के साथ…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से 20 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पत्रकार वार्ता में सत्र की रूपरेखा और कार्यसूची की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस बजट सत्र में कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। सत्र की शुरुआत सोमवार, 23 फरवरी 2026 को सुबह 11:05 बजे राज्यपाल रामेन डेका के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव पर चर्चा 25 फरवरी को की जाएगी। अभिभाषण का सीधा प्रसारण दूरदर्शन और आकाशवाणी से किया जाएगा। 24 फरवरी को पेश होगा बजट वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी 24 फरवरी 2026…
रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी बजट सत्र में हिस्सा ले सकेंगे। उन्हें उच्च न्यायालय द्वारा अंतरिम जमानत मिलने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सत्र में उनकी उपस्थिति की अनुमति कुछ शर्तों के आधार पर दी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है, जो 20 मार्च तक चलेगा। सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस ली, जिसमें उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी, 24 फरवरी को वित्त मंत्री बजट पेश करेंगे और 25…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपना 62वां जन्मदिवस मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित कीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर नेताओं ने उनके दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए राज्य के विकास में उनके नेतृत्व की सराहना की। छत्तीसगढ़ के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जन्म 21 फरवरी 1964 को जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील स्थित ग्राम बगिया में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय राम प्रसाद साय और माता जसमनी देवी…
रायपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना के परिसरों को लेकर बढ़ती शिकायतों के बीच महापौर मीनल चौबे ने निर्देश दिए हैं कि योजना शाखा के अधिकारी शहर के अलग-अलग आवासीय परिसरों का दौरा करेंगे और वहां के रहवासियों से सीधे मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। सीधे परिसर में पहुंचेंगे अधिकारी निर्देश के अनुसार, अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के अलग-अलग आवासीय परिसरों का जाकर खुद निरीक्षण करेंगे। यदि पेयजल, सफाई, लाइटिंग या अन्य सुविधाओं में कोई कमी मिले, तो संबंधित जोन कमिश्नर और जोन अधिकारियों को तुरंत सूचित किया जाएगा। जोन स्तर पर तुरंत कार्रवाई महापौर ने स्पष्ट किया है कि शिकायत मिलते…
जशपुर। जिले के नेशनल हाईवे-43 पर गम्हरिया के पास शुक्रवार सुबह एक खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप वाहन के ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में टमाटर लोड कर चालक सुनील लोहारा (उम्र 30 वर्ष) और हेल्पर विनीत मुंडा (उम्र 29 वर्ष) भिलाई, छत्तीसगढ़ से रांची, झारखंड जा रहे थे। दोनों गुमला, झारखंड के निवासी हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वे भिलाई से रवाना हुए थे। शुक्रवार सुबह लगभग 4…
घरघोड़ा। नगर में इस वर्ष अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की ओर से भव्य श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में समिति की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। समिति के साथ-साथ नगर की अन्य महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल बनाया। श्याम निशान रथ यात्रा गायत्री मंदिर से प्रारंभ होकर नया बस स्टैंड तक निकाली गई। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्ति गीतों एवं जयकारों के साथ आगे बढ़ते रहे। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा मार्ग में जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा प्राप्त हुई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति…
वाराणसी। श्रीविद्यामठ, केदारघाट, वाराणसी में गुरुवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिए गए 40 दिनों के अल्टीमेटम के 21वें दिन सरकार की नीतियों और कार्यशैली पर गंभीर प्रश्न उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते 20 दिनों में मुख्यमंत्री की ओर से स्वयं को “असली हिन्दू” सिद्ध करने संबंधी कोई ठोस संकेत नहीं मिले हैं। संत समाज से शास्त्रसम्मत स्पष्टीकरण की मांग शंकराचार्य ने कहा कि किसी विरक्त संत या महंत का धर्मनिरपेक्ष पद पर पूर्णकालिक वेतनभोगी कर्मचारी के रूप में कार्य करना सन्यास की मर्यादा के प्रतिकूल है। उन्होंने…
सुकमा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई महतारी वंदन योजना आज राज्य की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। यह योजना न केवल आर्थिक सहारा प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को सामाजिक रूप से भी सशक्त बना रही है। राज्य के प्रथम नक्सल सदस्य मुक्त पंचायत बड़ेसेट्टी की निवासी पोडियम माड़के के लिए यह योजना संकटकाल में संबल सिद्ध हुई है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रतिमाह मिलने वाली राशि से वे घरेलू खर्च, इलाज और बाजार कार्य जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा…
रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के नेशनल ट्रेड एक्सपो-2026 का भव्य शुभारंभ 20 फरवरी को रायपुर के बीटीआई ग्राउंड शंकर नगर में होगा। यहां एक ही छत के नीचे फर्नीचर निर्माण, प्लाईवुड, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल, सोलर एवं आईटी सेक्टर समेत 250 ब्रांड्स की मौजूदगी रहेगी। कैट के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि एक्सपो में चार भव्य डोम, आकर्षक ओपन स्टॉल्स, विशेष ऑटोमोबाइल जोन, महिला उद्यमियों हेतु पिंक पवेलियन, विविध व्यंजनों से सुसज्जित फूड जोन तथा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम दर्शकों के लिए प्रमुख आकर्षण होंगे। आयोजन के पोस्टर…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.