RRB Section Controller Vacancy: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने बड़ी खुशखबरी दी है। बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि उम्मीदवारों को किसी विशेष तकनीकी डिग्री की आवश्यकता नहीं होगी। किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन करने वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 119 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता
सेक्शन कंट्रोलर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी किसी भी विषय जैसे आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या अन्य स्ट्रीम से ग्रेजुएट हो सकते हैं। विस्तृत शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता संबंधी जानकारी आधिकारिक विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद उपलब्ध होगी।
आयु सीमा
RRB Section Controller Vacancy: भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है,उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, ओबीसी, एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई 2026 से शुरू होगी।
महत्वपूर्ण तिथियां
आवेदन शुरू होने की तिथि: 15 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 14 अगस्त 2026
इच्छुक उम्मीदवार RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के आधार पर किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
- एप्टीट्यूड टेस्ट (यदि लागू हो)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल परीक्षा
सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी।
सैलरी और भत्ते
RRB Section Controller Vacancy: चयनित उम्मीदवारों को 7वें केंद्रीय वेतन आयोग (7th CPC) के तहत पे-लेवल 6 में नियुक्त किया जाएगा। वहीं शुरुआती बेसिक सैलरी: ₹35,400 प्रति माह, महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA), परिवहन भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी शामिल है, इस प्रकार कुल मासिक वेतन बेसिक सैलरी से कहीं अधिक हो सकता है। यदि आप किसी भी विषय से ग्रेजुएट हैं और रेलवे में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं, तो RRB Section Controller Recruitment 2026 आपके लिए एक शानदार अवसर साबित हो सकता है। बिना किसी तकनीकी डिग्री के रेलवे में अधिकारी स्तर की नौकरी पाने का यह बेहतरीन मौका है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पात्रता और अन्य शर्तों की जांच कर समय रहते आवेदन करें।
