CG Politics: रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर अपना पोस्टर वार जारी रखा है। प्रशिक्षण शिविर के नौवें दिन भाजपा ने नया पोस्टर जारी कर कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को निशाने पर लिया है।
भाजपा द्वारा जारी पोस्टर में दावा किया गया है कि देवेंद्र यादव पार्टी पदाधिकारियों को प्रदर्शन के दौरान स्वयं का कपड़ा फाड़ने और सरकारी संपत्ति में आग लगाने जैसी गतिविधियों की “ट्रेनिंग” देते हुए दिखाए गए हैं। पोस्टर के माध्यम से भाजपा ने कांग्रेस पर राजनीतिक तंज कसते हुए विभिन्न घटनाओं को प्रशिक्षण का हिस्सा बताया है।
CG Politics: भाजपा का यह हमला ऐसे समय में सामने आया है, जब देवेंद्र यादव का प्रदर्शन के दौरान स्वयं का कपड़ा फाड़ते हुए एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहीं, कलेक्टोरेट आगजनी मामले में पुलिस ने उन्हें मुख्य आरोपी भी बनाया है। भाजपा ने अपने पोस्टर में इन दोनों घटनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर सवाल उठाए हैं।
CG Politics: उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत से ही भाजपा लगातार पोस्टर के जरिए उस पर हमला बोल रही है। प्रशिक्षण शिविर के प्रत्येक दिन भाजपा अलग-अलग विषयों को लेकर पोस्टर जारी कर कांग्रेस की कार्यशैली और नेताओं को निशाने पर ले रही है।
