Author: True soldier
रायपुर। राजधानी के रावाभाठा इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब वार्ड नंबर 13 स्थित एक घर से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यहां से तार, संदिग्ध केमिकल और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद होने की बात कही जा रही है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मौके पर नाकाबंदी कर पुलिस बल तैनात किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों की आवाजाही को भी रोक दिया गया है।…
IPL के मौजूदा सीजन का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेला जाएगा। पहले BCCI की योजना थी कि फाइनल मैच बेंगलुरु में काराया जाए। वहीं, प्लेऑफ के तीन मैच दो अलग-अलग शहरों, न्यू चंडीगढ़ और धर्मशाला में होंगे। धर्मशाला में क्वालिफायर-1 खेला जाएगा। न्यू चंडीगढ़ में क्वालिफायर-2 और एलिमिनेटर मैच होंगे। BCCI ने बुधवार को प्लेऑफ और फाइनल का शेड्यूल जारी किया। इससे पहले सिर्फ 70 लीग मैचों का शेड्यूल जारी हुआ था। विधायकों को फ्री टिकट का ऐलान फिर फाइनल का वेन्यू बदला BCCI ने बताया कि कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन की कुछ मांगें ऐसी थीं जो बोर्ड प्रोटोकॉल और गाइडलाइंस…
4 मई को असम विधानसभा चुनाव के नतीजे आए, जिसमें NDA गठबंधन को बड़ी जीत मिली। इसके बाद आज बुधवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को अपना औपचारिक इस्तीफा सौंपा। अब खबर सामने आई है कि असम में 12 मई को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है। यानी हिमंत बिस्वा सरमा एक बार फिर सीएम पद की शपथ 12 मई को ले सकते हैं। हिमंत बिस्वा सरमा ने आज अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ इस्तीफा दे दिया, जिससे बीजेपी के नेतृत्व में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया। बीजेपी…
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रिजल्ट के दो दिन बाद ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के आवास और कैमैक स्ट्रीट स्थित पार्टी हेडक्वार्टर से सुरक्षा व्यवस्था हटा दी गई है। तीनों जगहों पर बुधवार से अतिरिक्त पुलिस तैनाती हटा लिए गए। अभिषेक बनर्जी के हरिश मुखर्जी रोड स्थित आवास के बाहर फुटपाथ पर सिर्फ एक बैरिकेड दिखाई दिया, जबकि वहां कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। उन्हें अब भी Z-कैटेगरी सुरक्षा मिल रही है औऱ आगे भी मिलती रहेगी। अभिषेक डायमंड हार्बर सीट से सांसद हैं। बंगाल में 4 मई को रिजल्ट के बाद से हिंसा शुरू हो गई है। कोलकाता…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरगुजा जिले के मैनपाट क्षेत्र की चेराजोबला बस्ती में पेयजल समस्या से संबंधित समाचार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए जिला प्रशासन को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह नाला और ढोढ़ी के दूषित जल की मीडिया रिपोर्ट्स को गंभीरता से लिया और सरगुजा कलेक्टर अजीत वसंत को फोन कर प्रभावित बस्ती में शीघ्र पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों को किया निर्देशित मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित…
छत्तीसगढ़ के बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे। बस्तर में पहली बार बड़ा आयोजन नक्लवाद के खात्में के बाद बस्तर में इस स्तर की बैठक काफी अहम माना जा रहा है। यहां विकास, सुरक्षा और राज्यों के बीच नीति निर्माण, अंतर-राज्यीय समन्वय और कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े…
भारत सरकार एस-400 मिसाइलों के 5 नए स्क्वॉड्रन खरीदने की तैयारी कर रही है। इसके एक स्क्वॉड्रन में 8 लॉन्चर होते हैं और हर एक लॉन्चर में 4 मिसाइल कंटेनर होते हैं। इस हिसाब से करीब 32 बड़ी मिसाइलें मिलेंगी। पिछले साल 7 से 10 मई के बीच चले ऑपरेशन सिंदूर में हमारे एयर डिफेंस सिस्टम की एस-400 मिसाइलों ने पाकिस्तान में 300 किलोमीटर अंदर घुसकर कहर बरपाया था, अब हमारे रक्षा बेड़े में उनकी तादाद बढ़ने जा रही है। खरीदी की दिशा में रूस के साथ चर्चा में सकारात्मक प्रगति हुई है। वायु सेना के लिए 5 एस-400 का…
भारतीय और विदेश के इतिहास में 6 मई को कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए याद किया जाता है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 26/11 अटैक के आंतकी कसाब को आज ही के दिन फांसी की सजा सुनाई गई थी। एप्पल का पहला आई-मैक लॉन्च हुआ था। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू का जन्म हुआ था। आइये जानते हैं इसके अलावा आज के इतिहास में और क्या-क्या घटित हुआ था। 6 मई के इतिहास में दर्ज हुई घटनाएं… 1529 : बंगाल के अफगान शासक नसरत शाह को गोगरा नदी के किनारे हुई लड़ाई में बाबर के…
पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं। नॉर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली स्थित बामनघेरी इलाके में मंगलवार रात गश्त कर रही पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमला हुआ। उपद्रवियों ने फायरिंग की, जिसमें पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। घायलों में नाजाट थाने के ऑफिसर इन-चार्ज, एक कांस्टेबल, एक महिला पुलिसकर्मी और केंद्रीय बलों के दो जवान शामिल हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग जगहों पर 4 लोगों की हत्या कर दी हई। इनमें भाजपा और TMC के 2-2 कार्यकर्ता हैं। भाजपा ने उत्तर 24 परगना के न्यू टाउन और हावड़ा…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.