रायपुर। प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों ने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा की। स्वास्थ्य मंत्री के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद इंटर्न डॉक्टरों ने विष्णुदेव साय सरकार पर विश्वास जताते हुए अपना आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया। इस निर्णय पर सभी पक्षों ने संतोष व्यक्त किया।
स्टाइपेंड वृद्धि की प्रक्रिया आगे बढ़ी
चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि IMA-MSN छत्तीसगढ़ द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव तथा संबंधित प्रकरण पर पहल करते हुए इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में वृद्धि के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इंटर्न डॉक्टरों की मांगों पर इसी माह आवश्यक एवं सकारात्मक निर्णय लेने के लिए विभागीय स्तर पर प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।

चिकित्सा शिक्षा के प्रति सरकार प्रतिबद्ध
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार चिकित्सा शिक्षा से जुड़े सभी विषयों को लेकर संवेदनशील है। सरकार इंटर्न डॉक्टरों की समस्याओं और हितों को गंभीरता से लेते हुए उनके हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।