Author: True soldier
बीजापुर। जिले के पीलूर गांव में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में शिक्षा दूत विनोद मडे की हत्या कर दी। दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खुली, किसी ने लिखी गर्लफ्रेंड से शादी हो जाए, किसी ने नौकरी की मांगी मन्नत सूत्रों के अनुसार, यह वारदात गांव के जंगल इलाके में अंजाम दी गई। बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से शिक्षा दूत के रूप में कार्यरत था। हालांकि, इस मामले की अभी तक प्रशासनिक तौर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना…
रायपुर/जगदलपुर। पांच महीने के इंतजार के बाद सोमवार को दंतेवाड़ा के प्रसिद्ध दंतेश्वरी माता मंदिर की दानपेटी खोली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंदिर परिसर में पेटी खोली गई, जिसमें नगदी के साथ-साथ सोना-चांदी और भक्तों की मन्नतों से भरे पत्र भी निकले। किसी ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी की दुआ मांगी थी, तो किसी ने एनएमडीसी में नौकरी की इच्छा जताई। कई भक्तों ने परिवार में सुख-शांति और स्वास्थ्य की कामना की। दिल्ली के स्कूल और कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस सतर्क टेंपल कमेटी के अनुसार इस बार कुल 11 लाख 18 हजार 194 रुपये…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के द्वारका स्थित सेंट थॉमस स्कूल और दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफन्स कॉलेज को सोमवार सुबह एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जैसे ही यह जानकारी संबंधित संस्थानों और पुलिस को मिली, पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुरक्षा कारणों से दोनों संस्थानों को तत्काल खाली करा लिया गया और सभी छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। रायपुर-राजिम मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, तीन घायल धमकी भरा ईमेल मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड, दिल्ली फायर सर्विस और विशेष जांच…
रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे रायपुर-राजिम मुख्य मार्ग पर सोमवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की ये तस्वीरें न केवल दिल दहला देने वाली हैं, बल्कि तेज रफ्तार और लापरवाही की कीमत भी बयां कर रही हैं। जल आपूर्ति पर असर: रायपुर के कई इलाकों में कल सुबह नहीं आएगा पानी, वॉल्व बदलने का काम जारी यह दर्दनाक हादसा कुर्रा गांव के पास हुआ, जहां आमने-सामने आ रही दो बाइकों की…
रायपुर। राजधानी रायपुर के गंगानगर और गोवर्धन नगर सहित कई क्षेत्रों में 15 जुलाई को सुबह पानी की आपूर्ति बाधित रहेगी। नगर निगम के जोन क्रमांक 1 अंतर्गत आने वाले 32 लाख लीटर क्षमता वाले जलागार का पुराना वॉल्व खराब हो गया है, जिसकी मरम्मत और प्रतिस्थापन का कार्य किया जा रहा है। इसी कारण इन क्षेत्रों में नियमित जल वितरण सेवा अस्थायी रूप से रोकी गई है। सूने मकान से 21 लाख के जेवर और नगदी की चोरी, सरगुजा में दहशत का माहौल नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, गंगानगर-गोवर्धन नगर जलागार में लगे पुराने वॉल्व को हटाकर नया…
सरगुजा। शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत नमनाकला में एक सूने मकान से लाखों की चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर का ताला तोड़कर अलमारी में रखे 80 हजार रुपए नकद और लगभग 21 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ के उत्तर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ का खतरा बढ़ा जानकारी के अनुसार, नमनाकला निवासी बलदेव सिंह अपने परिवार के साथ दो दिन पहले पैतृक गांव सोनगरा गया…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उत्तरवर्ती जिलों में भारी बारिश और संभावित बाढ़ का खतरा गहराता जा रहा है। मौसम विभाग ने बलरामपुर, कोरिया, जशपुर, कोरबा, सूरजपुर और सरगुजा जिलों के लिए फ्लड अलर्ट जारी किया है। मानसून सीजन के दौरान यह दूसरी बार है जब विभाग ने बाढ़ को लेकर चेतावनी दी है। प्रशासन ने निचले और तटीय इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं और आपदा प्रबंधन दलों को अलर्ट पर रखा गया है। पेंचवैली एक्सप्रेस का नैनपुर तक विस्तार, बस्तर अंचल को मिलेगी नई रेल कनेक्टिविटी तीन दिनों तक भारी वर्षा की संभावना मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार,…
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों की सुविधा, क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और स्थानीय मांगों की पूर्ति के लिए लगातार पहल कर रहा है। इसी क्रम में 14 जुलाई 2025 से छिंदवाड़ा–इंदौर–छिंदवाड़ा के बीच चलने वाली लोकप्रिय पेंचवैली एक्सप्रेस का विस्तार नैनपुर स्टेशन तक कर दिया गया है। इस विस्तारित सेवा का शुभारंभ नैनपुर स्टेशन से हुआ, जहां से 19344 नैनपुर–इंदौर पेंचवैली एक्सप्रेस को सांसद डॉ. फग्गन सिंह कुलस्ते ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आह्वान, ‘वेटलैण्ड मित्र’ बनें, जैविक विरासत को बचाएं इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन की मंत्री संपतिया उइके और सांसद भारती पारधी…
रायपुर। जैव विविधता एवं आर्द्रभूमियों (वेटलैण्ड्स) के संरक्षण के उद्देश्य से आज नवा रायपुर स्थित दण्डकारण्य अरण्य भवन में एक उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा सहित कैबिनेट के सभी मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित थे। बस्तर संभाग में 58159 टन खाद, 33062 क्विंटल बीज का वितरण, 1.15 लाख किसानों को मिला 600 करोड़ का फसल ऋण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना केवल आधारभूत ढांचे…
रायपुर। बस्तर संभाग में आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 58 हजार 159 मैट्रिक टन उर्वरक तथा 33062 क्विंटल बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा चुका है। खरीफ फसल सीजन 2025 के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर द्वारा बस्तर संभाग में करीब एक लाख 15 हजार किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 600 करोड़ रुपए अल्पकालीन कृषि ऋण का वितरण किया गया है। कोरबा में 17 करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर की फॉल सीलिंग गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, दो इंजीनियर सस्पेंड मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर से प्राप्त…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.