Author: True soldier
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल मंडल में ब्रिज मरम्मत के चलते रेलवे में 2 दिन ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस काम के चलते छत्तीसगढ़ की 6 पैसेंजर ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 17 और 18 जनवरी को बिलासपुर-रायगढ़-बिलासपुर और बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू लोकल ट्रेन दो दिन नहीं चलेंगी। इसके चलते रोजाना ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। बिलासपुर रेल मंडल के कोटमीसोनार-जयरामनगर सेक्शन के बीच ट्रैफिक ब्लॉक लेकर मेंटेनेंस वर्क किया जाएगा। इसके चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने और गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेगी। आज और कल इन दो दिनों में 6…
रायपुर। राजधानी के टाटीबंद इलाके में सुबह एक घर में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 70 वर्षीय बुजुर्ग की जलकर मौत हो गई। आग लगने के दौरान बुजुर्ग मदद के लिए चीखते रहे, लेकिन घर का दरवाजा बाहर से बंद होने के कारण पड़ोसी चाहकर भी उन्हें बचा नहीं सके। मृतक की पहचान राजकुमार गुप्ता (70 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, घटना के समय वे घर में अकेले थे। उनका बेटा घरेलू सामान लेने बाहर गया हुआ था और उसने घर का दरवाजा बाहर से बंद कर ताला लगा दिया था।…
छत्तीसगढ़ में ठंड ने एक बार फिर तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने 17 जनवरी को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो इलाकों में शीत लहर चलने की चेतावनी जारी की है। कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, कबीरधाम, बेमेतरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, बालोद, दुर्ग और रायपुर जिलों में ठंड का असर ज्यादा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के बाद पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी, लेकिन फिलहाल लोगों को ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। बीते कुछ दिनों से दिन का पारा बढ़ गया है। रात…
दुर्ग। जिले की केंद्रीय जेल में बंद हत्या (धारा 302) के मामले में सजा काट रहे कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। कैदी की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार (16 जनवरी) सुबह इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक की कैदी का नाम विनय प्रताप सिंह (35) है। वह दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में दर्ज हत्या के मामले में मार्च 2023 से केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध था। मामले की सुनवाई के बाद 28 नवंबर 2025 को उसे दोषी ठहराते हुए सजा सुनाई…
बीजापुर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर स्थित बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। मौके से दोनों नक्सलियों के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। इनमें से एक शव को नेशनल पार्क एरिया कमेटी चीफ दिलीप वेंडजा का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस के अनुसार, इलाके में शीर्ष नक्सली लीडर पापाराव के साथ बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों…
बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने गुरूर विकासखंड अंतर्गत धान खरीदी केंद्र फागुनदाह का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान खरीदी की अंतिम तिथि 31 जनवरी तक शेष रह गए सभी किसानों से शत-प्रतिशत धान खरीदी सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर मिश्रा ने धान की अवैध खरीदी-बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन करने के बाद ही टोकन जारी किया जाए। उन्होंने रकबा समर्पण के कार्य को विशेष प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने…
जगदलपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश में नक्सली गतिविधियों को पुनर्जीवित करने की एक गंभीर साजिश का पदार्फाश किया है। इस मामले में एनआईए ने नक्सलियों के नॉर्थन रीजन ब्यूरो एनआईबी को दोबारा सक्रिय करने से जुड़े केस में सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में सामने आया है कि माओवादी संगठन उत्तर भारत के कई राज्यों में फिर से अपनी जड़ें जमाने की कोशिश कर रहा था। दिल्ली से चल रही थी पूरी रणनीति NIA की जांच के अनुसार, प्रियांशु कश्यप को दिल्ली में माओवादी संगठन के आउटफिट एरिया सेल की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उसका रोल संगठन…
राजनांदगांव। जिले में कथित रूप से चल रहे धर्मांतरण के एक संगठित नेटवर्क का पुलिस ने खुलासा किया है। ग्राम धमार्पुर में डेविड चाको नामक व्यक्ति पर अवैध रूप से आश्रम और चर्च संचालित करने का आरोप है, जहां नाबालिग बच्चों को रखकर धर्म परिवर्तन से जुड़ी गतिविधियां कराई जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, आरोपी जिले के दूरस्थ गांवों को निशाना बना रहा था, जहां बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। ऐसे इलाकों में ग्रामीणों को प्रभावित करने के लिए सोलर सिस्टम से चलने वाले डिजिटल प्रोजेक्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान…
देशभर में बढ़ते डॉग बाइट (कुत्तों के काटने) के मामलों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। कामन काज सहित अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने अहम फैसला सुनाया। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि कुत्तों के काटने से होने वाली मौतों या रेबिज जैसी गंभीर बीमारियों से प्रभावित लोगों को राज्य सरकारों के साथ-साथ डॉग लवर्स को भी बड़ा हर्जाना देना होगा। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने अपने फैसले में कहा कि यदि किसी को कुत्तों से इतना ही प्रेम है, तो वे सड़कों पर घूमने वाले आवारा…
राजनांदगांव। नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू के निज निवास पहुँचकर भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रताप सिंह घावड़े अपने क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक निवास पहुँचे। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अंचौकी के अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने भी विधायक से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया। Read Also- छुरिया मंडई…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.