Author: True soldier
हार्दिक पांड्या के दिन इन दिनों अच्छे नहीं चल रहे हैं और खबर आ रही है कि उनके हाथ से मुंबई इंडियंस की कप्तानी जा सकती है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन टीम इस साल अंक तालिका में 9वें नंबर पर रही है। हालांकि आईपीएल का यह सीजन अभी चल रहा है, लेकिन मुंबई इंडियंस का सफर काफी पहले ही खत्म हो गया था। हार्दिक की कप्तानी में टीम कभी भी प्लेऑफ की मजबूत दावेदार नहीं दिखी। इस बीच यह जानकारी सामने आ रही है कि टीम मैनेजमेंट जल्द ही कप्तानी को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकता है और…
नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) देश में पॉलिमर यानी प्लास्टिक आधारित नोटों को पेश करने की संभावना पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हाल ही में पटना और मुंबई में आयोजित केंद्रीय बैंक की बोर्ड बैठकों में इस प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा हुई है, जिससे संकेत मिलते हैं कि जल्द ही इस दिशा में पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है। नोट छपाई की बढ़ती लागत बनी कारण आरबीआई की वित्त वर्ष 2025 की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, कागजी नोटों की छपाई पर 6,372.80 करोड़ रुपये का खर्च आया, जो पिछले वर्ष के 5,101.40 करोड़…
अमेरिका और ईरान के बीच लंबे समय से जारी परमाणु वार्ता अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों के बीच 60 दिनों के अंतरिम परमाणु समझौते (MoU) पर सहमति बन गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई के हस्ताक्षर के बाद यह समझौता औपचारिक रूप से लागू हो सकता है। अमेरिकी उपराष्ट्रपति और वार्ता दल के प्रमुख जेडी वेंस ने बातचीत में “अहम प्रगति” होने की पुष्टि की है। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी तक इस समझौते पर अंतिम हस्ताक्षर नहीं किए हैं।…
दंतेवाड़ा जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की आईडी हैक कर प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना में करीब 60 लाख रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। शुरुआती जांच में 1400 से अधिक फर्जी हितग्राहियों का पंजीयन मिलने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले में विभागीय कर्मचारियों की भूमिका भी जांच के दायरे में है। महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी आईडी और पासवर्ड का गलत इस्तेमाल कर योजना पोर्टल में फर्जी एंट्री किए जाने का खुलासा हुआ है। आरोप है कि फर्जी हितग्राहियों के नाम पर करीब 60 लाख रुपए की राशि अलग-अलग बैंक…
सुप्रीम कोर्ट ने सभी हाई कोर्ट फैसले सुनाने में देरी को लेकर सख्त निर्देश दिया है. SC ने संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि सभी मामलों का निपटारा जल्द से जल्द किया जाना चाहिए. CJI सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने सभी HC को तीन महीने के भीतर लंबित फैसला सुनाने का निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया कि जमानत आदेश उसी दिन या फैसले होने पर अगले दिन सुनाया जाए. देश की सर्वोच्च अदालत ने निचली अदालतों को नियमित जमानत आदेशों की तत्काल सूचना देने का भी निर्देश दिया.…
देश में मानसून की एंट्री लेट हो गई है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को बताया कि श्रीलंका के ऊपर कम दबाव वाली तूफानी हवाओं के चलते मानसून केरलम तट से 30-35 किमी दूर 5 दिन से अटका है और अगले 2-3 दिन इसके आगे बढ़ने के आसार नहीं हैं। केरलम के तट पर मानसून पहुंचने की सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है। इससे पहले मौसम विभाग ने 26 मई तक ही मानसून आने का अनुमान जताया था। ताजा अनुमान के मुताबिक अब यह 7 दिन बाद केरल तट पर पहुंचेगा। यानी, पिछले अनुमान से मानसून करीब 10 दिन बाद…
BCCI की एंटी करप्शन यूनिट ने IPL मैच के दौरान खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के लिए स्मार्ट सनग्लासेस के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है। बोर्ड ने 18 मई को सभी टीमों के लिए एडवाइजरी जारी की थी। यह जानकारी शुक्रवार को सामने आई। इसके अनुसार मैच के दिन खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को मैदान के अंदर ड्रेसिंग रूम और डगआउट में जाने से पहले अपने फोन, स्मार्टवॉच और स्मार्ट सनग्लासेस को सिक्योरिटी लायजन ऑफिसर (SLO) के पास जमा कराने होंगे। नहीं तो कार्रवाई होगी और जुर्माना लगाया जाएगा। प्लेयर्स के देर रात बाहर जाने और होटल रूम में मेहमान…
वैश्विक स्तर पर इबोला वायरस को लेकर बढ़ती चिंता के बीच छत्तीसगढ़ में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर यात्रियों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट पर जांच काउंटर बनाए गए हैं, जहां बाहरी राज्यों और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्वास्थ्य जांच के साथ उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने एयरपोर्ट पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग और स्वास्थ्य जांच अनिवार्य कर दी गई है। इसके अलावा संदिग्ध लक्षण मिलने पर तत्काल आइसोलेशन और उपचार…
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को बड़ा झटका देते हुए उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट को तुरंत बहाल करने से इनकार कर दिया है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति पुरुषैन्द्र कुमार कौरव ने कहा कि मामले के दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं, इसलिए केंद्र सरकार का पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित नहीं किया जा सकता। अदालत ने फिलहाल अकाउंट बहाल करने से इनकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई तय की है। गौरतलब है कि 21 मई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.