इतिहास में 24 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की गवाह रही है। इस दिन खेल जगत के महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर का जन्म हुआ था, जिन्होंने क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इसके अलावा भी इस दिन भारत और विश्व इतिहास में कई उल्लेखनीय घटनाएं दर्ज हैं।
प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं
1311 – मलिक काफूर दक्षिण भारत अभियान के बाद दिल्ली लौटे।
1815 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा गोरखा रेजिमेंट (Gorkha Regiment) की स्थापना की गई।
1877– रूस ने तुर्क साम्राज्य के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1898– स्पेन ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया।
1926 – जर्मनी और सोवियत संघ के बीच बर्लिन संधि पर हस्ताक्षर हुए।
1962 – मैसाचुसेट्स की तकनीकी संस्था ने पहली बार सैटेलाइट के जरिए टीवी सिग्नल प्रसारित किया।
1967 – सोवियत अंतरिक्ष यात्री व्लादिमीर कोमारोव अंतरिक्ष मिशन के दौरान जान गंवाने वाले पहले व्यक्ति बने।
1970 – चीन ने अपना पहला उपग्रह “डोंग फांग होंग” लॉन्च किया।
1998 – भारत ने शारजाह में ऑस्ट्रेलिया को हराकर कोका-कोला कप जीता।
2010 – भारत में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाने की शुरुआत हुई।
2013 – ढाका में इमारत गिरने से 1100 से अधिक लोगों की मौत हुई।
इस दिन जन्मे प्रमुख व्यक्ति
1908 – वायलेट अल्वा , भारत की पहली महिला राज्यसभा उपसभापति।
1938 – मैक मोहन, प्रसिद्ध हिंदी फिल्म अभिनेता।
1956 – शरद अरविंद बोबडे का जन्म।
1973 – सचिन तेंडुलकर, महान क्रिकेटर।
1973 – प्रमोद सावंत का जन्म।
1975 – एम. एस. के. प्रसाद का जन्म।
1987 – वरुण धवन का जन्म।
1989 – रजत बरमेचा का जन्म।
इस दिन हुए प्रमुख निधन
1974 – रामधारी सिंह ‘दिनकर’ का निधन।
2000 – पर्ल पदमसी का निधन।
2001 –शैलेश मटियानी का निधन।
2011 – सत्य साईं बाबा का निधन।
इतिहास के पन्नों में 24 अप्रैल न केवल वैश्विक घटनाओं के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह दिन खेल, साहित्य, राजनीति और समाज के कई महान व्यक्तित्वों से भी जुड़ा हुआ है।
