Train Cancelled List: बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों को आगामी दिनों में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज निर्माण कार्य के लिए रिलीविंग गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाएगा। इस कार्य के चलते 25 जून से 29 जून 2026 तक कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने 10 ट्रेनों को रद्द करने तथा 3 ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित करने का निर्णय लिया है।
Read Also- PM आवास का सपना टूटा, महिला ने बेटी संग उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस
Train Cancelled List: रेलवे अधिकारियों के अनुसार निर्माण कार्य के दौरान रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, गेवरा रोड और इतवारी मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष रूप से प्रभावित होना पड़ सकता है। यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की गई है।
10 ट्रेनें रहेंगी रद्द
रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर रद्द रहेंगी—
- 28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
- 28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।
- 28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68733 गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
- 28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर।
- 25 एवं 28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68746 रायपुर-गेवरा रोड मेमू पैसेंजर।
- 26 एवं 29 जून 2026 को ट्रेन संख्या 68745 गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर।
- 25 एवं 28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 58205 रायपुर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) पैसेंजर।
- 26 एवं 29 जून 2026 को ट्रेन संख्या 58206 नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी)-रायपुर पैसेंजर।
- 26 एवं 29 जून 2026 को ट्रेन संख्या 58202 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर।
- 28 जून 2026 को ट्रेन संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर।
तीन ट्रेनों का मार्ग आंशिक रूप से प्रभावित
निर्माण कार्य के कारण तीन ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा—
- 25 एवं 28 जून 2026 को गोंदिया से चलने वाली ट्रेन संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से संचालित होगी। यह ट्रेन गोंदिया से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।
- 25 एवं 28 जून 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली ट्रेन संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन पर ही समाप्त होगी। बिलासपुर से गोंदिया के बीच इसका संचालन नहीं होगा।
- 25 जून 2026 को ट्रेन संख्या 58203 कोरबा-रायपुर पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त कर दिया जाएगा। यह ट्रेन बिलासपुर और रायपुर के बीच रद्द रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पूर्व रेलवे की आधिकारिक सूचना प्रणाली अथवा पूछताछ केंद्र से ट्रेनों की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके। (Train Cancelled List)
