कार, बाइक, गीजर और मोबाइल में आग लगने और धमाके की अक्सर खबरें पढ़ने और सुनने को मिलती हैं। अब इस बीच एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। दरअसल, एक महिला का दावा है कि वॉशरूम में इलेक्ट्रिक टूथब्रश फट गया और उसमें आग लग गई। हालांकि, कुछ कांच जैसे कुछ प्रोडक्ट्स की वजह से आग अधिक फैल नहीं पाई। महिला ने कहा कि वो उसकी किस्मत है कि इस घटना के बाद वो वॉशरूम में नहीं थीं। महिला का कहना है कि जब वो सो रही थी, उस दौरान यह घटना हुई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की रहने वाली महिला का नाम शार्लोट बोवर्स है और वो 33 वर्ष की है। उसका दावा है कि वो 8 महीने से एक ब्रश का इस्तेमाल कर रही थी, लेकिन कोई कभी कोई परेशानी नहीं हुई। लेकिन एक रात ब्रश में अचानक आग लग गई।
उसने कहा कि वो किस्मत वाली है कि कांच के स्टील फ्रेम ने आग को फैलने नहीं दिया। उसने कहा कि कांच नहीं होता है, तो उसके साथी और उसकी मौत हो जाती। हादसे के बाद उसने कहा कि वो अब कभी इलेक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल नहीं करेगी, क्योंकि यह खतरनाक साबित हो सकता है। उसने इसकी शिकायत की तो कंपनी ने उसे नया टूथब्रश लेने के लिए पैसे दे रही है।
महिला ने दावा किया है कि कंपीन 46 डॉलर दे रही है, लेकिन मरम्मत कराने में उसके 267 डॉलर खर्च हो गए। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा भी हो सकता है, क्योंकि मैंने पहले कभी ऐसा नहीं सुना। जब मैं एक रात को बाथरूम में गई, तो मेरे टूथब्रश में फटने के बाद आग लगी हुई थी। मेरी किस्मत अच्छी है कि मैं अभी तक जिंदा हूं, क्योंकि कांच के स्टील फ्रेम ने आग को फैलने से रोक लिया।
उसने कहा कि आठ महीने से मैं टूथब्रश का इस्तेमाल कर रही थी और अच्छा था। यह मेरी गलती से नहीं हुआ, क्योंकि मैं हमेशा इसको सूखाकर रखती थी और कभी चार्ज पर भी नहीं छोड़ा था। इसके बाद करीब एक सप्ताह तक सदमे में थी। उनका कहना है कि इसके कारण उनके घर की बिजली चली गई और इसकी चपेट में एग्जॉस्टर फैन भी आ गया।
