रायपुर। राजधानी रायपुर में वक्ता मंच एवं जन एकता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अग्रगामी महिला सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रदेशभर की 100 महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति, अपराध और मृत्यु भोज जैसी कुरीतियों को रोकने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बेटियों को शिक्षा के साथ आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए, ताकि वे हर परिस्थिति का सामना कर सकें। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि महिलाएं संकल्प लें तो प्रदेश को नशामुक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, “एक नारी घर को स्वर्ग बना देने के लिए काफी है।”
समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी गुरुशरण पाल गरचा ने की। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनीषा बी. सिन्हा, डॉ. नलिनी मढरिया, डॉ. करुणा कुर्रे, डॉ. प्राची भट्टर, डॉ. रत्ना अग्रवाल, पंडित पी.के. तिवारी, राजकुमार धर द्विवेदी एवं अजीत कुकरेजा शामिल रहे।
वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बाल प्रतिभाओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुआ। इस वर्ष सांप्रदायिक सौहार्द्र, थिएटर, फिल्म, जनजागरण, खेल, शिक्षा, चिकित्सा, विधिक सहायता, पत्रकारिता, व्यवसाय, साहित्य, कला, संस्कृति, लोककला, पुलिसिंग और प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का चयन सम्मान के लिए किया गया।
अतिथियों ने कहा कि सम्मानित महिलाओं के कार्य समाज में आशा, विश्वास और सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने वक्ता मंच की तीन दशक की सामाजिक यात्रा की सराहना करते हुए इसे सेवा, संवेदना, संस्कार और जनजागरण का सशक्त मंच बताया।
कार्यक्रम में मितानिनों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से लेकर विभिन्न पेशों में कार्यरत महिलाओं को अग्रगामी महिला अवार्ड एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं लकी ड्रॉ के माध्यम से सारंगढ़ की हीरादेवी निराला को वर्ष 2026 की भाग्यशाली महिला अवार्ड से सम्मानित किया गया।
समारोह में राजेश पराते, शुभम साहू, विवेक बेहरा, मनीष अवस्थी, ज्योति शुक्ला, पूर्णेश डडसेना, धनेश्वरी नारंग, उमा स्वामी, राजाराम रसिक, दुष्यंत साहू, हेमलाल पटेल, लक्ष्मी नारायण लहरे, देव मानिकपुरी, डॉ. इंद्रदेव यदु, अखिलेश तिवारी सहित वक्ता मंच के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन संयोजक शुभम साहू के आभार प्रदर्शन के साथ हुआ।
सम्मानित महिलाओं में रविंदर कौर भांबरा, स्वीटी सलूजा, आफताब बेगम, डॉ. आकांक्षा दुबे, सीमा पांडेय, अनुराधा दुबे, डॉ. मान्या ठाकुर, अचला श्रीवास्तव, रूपल पांडे, जया सिंह, अदिति साहू, अर्पिता बेडेकर, रतनजीत कौर, आरजू मीर, अनुभूति श्रीवास्तव, पद्मा ब्यौहार, माधुरी साहू, सुमिता रॉय बर्मन, हीरादेवी निराला, डॉ. करुणा, रिम्मी सिंह, अंकुर शुक्ला, डॉ. विधा सिंह राठौर, टिकेश्वरी खटकर, कुंती तेता, हिना देशपांडे, नेहा यादव, रश्मि दुबे सहित कुल 100 महिलाएं शामिल रहीं।
