खैरागढ़। नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने खैरागढ़ में संगठन को वार्ड स्तर पर सक्रिय करना शुरू कर दिया है। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा की मौजूदगी में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं से समन्वय और वार्ड स्तर पर चुनावी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी
इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका के सभी 20 वार्डों के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति की है। प्रभारियों को अपने-अपने वार्ड में कार्यकर्ताओं से संपर्क और समन्वय बनाने के साथ संगठन की गतिविधियों को गति देने की जिम्मेदारी दी गई है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने बताया कि, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा और जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू के मार्गदर्शन में यह व्यवस्था की गई है।
दो-दो वार्डों का सौंपा प्रभार
संगठन ने वरिष्ठ नेताओं को दो-दो वार्डों की जिम्मेदारी दी है। वार्ड 1 पुराना पिपरिया और वार्ड 2 नया पिपरिया का प्रभारी धनेश वर्मा, वार्ड 3 गंजीपारा और 4 राजफेमली का प्रभारी केशव सिंह को बनाया गया है। वार्ड 5 ठाकुरपारा और 6 बरेठपारा की जिम्मेदारी कन्हैया बैस तथा वार्ड 7 गोल बाजार और 8 तुरकारीपारा का प्रभार सुनीलकांत पांडेय को दिया गया है।
वरिष्ठ नेताओं को सौंपी गई चुनावी कमान
वार्ड 9 इतवारी बाजार और 11 धरमपुरा की जिम्मेदारी जितेंद्र सिंह गौर, जबकि वार्ड 10 लालपुर और 20 सिविल लाइन-खम्हरिया का प्रभार भीखमचंद छाजेड़ को सौंपा गया है। वार्ड 12 अमलीपारा और 14 सोनेसरार के प्रभारी गुलाब चोपड़ा तथा वार्ड 13 धनेली और 15 अमलीडीह के प्रभारी नीलेन्द्र शर्मा होंगे। वार्ड 16 दाऊचौरा देवांगनपारा और 17 दाऊचौरा सारथीपारा की जिम्मेदारी नासिर मेमन को दी गई है। वहीं वार्ड 18 अंबेडकर वार्ड-शिव मंदिर मार्ग और 19 गोकुल नगर-टिकरापारा का प्रभारी पं. मिहिर झा को बनाया गया है।
कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क के निर्देश
बैठक में विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने नवनियुक्त प्रभारियों से अपने-अपने वार्ड में सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने की बात कही। संगठन की गतिविधियों को वार्ड स्तर तक पहुंचाने और स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज ने कहा कि वार्डवार प्रभारियों की नियुक्ति से चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। साथ ही स्थानीय कार्यकर्ताओं और संगठन के बीच समन्वय मजबूत होगा।
बैठक में ये रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नीलांबर वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कोमल साहू, कमलाकांत पांडे, केशव सिंह, पं. मिहिर झा, गुलाब चोपड़ा, नीलेन्द्र शर्मा, सुनीलकांत पांडे, कन्हैया सिंह बैस, जितेंद्र सिंह गौर, नासिर मेमन, मोतीलाल जंघेल, विप्लव साहू, धनेश्वर वर्मा, राधेश्याम यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अरुण भारद्वाज और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष संदीप सिरमौर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
