पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का फैसला आज होने जा रहा है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती 3 घंटे के रूझानों में बंगाल में बीजेपी सरकार (BJP government in Bengal) बनाती हुई दिख रही है। बीजेपी की आंधी में ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की टीएमसी (TMC) उड़ती हुई दिख रही है। भाजपा 158 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बहुमत का आंकड़ा 148 है। वहीं टीएमसी 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक बीजेपी 92 और टीएमसी 52 सीटों पर आगे है।
बंगाल में लेफ्ट और कांग्रेस का हुआ बुरा हाल है। लेफ्ट 1 सीट पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस का बुरा हाल है। कांग्रेस एक भी सीट पर आगे नहीं है। यहां तक कांग्रेस के दिग्गज नेता अधीर रंजन चौधरी भी पीछे चल रहे हैं।
बंगाल की सबसे हाई वोल्टेज सीट भवानीपुर विधानसभा से सीएम ममता बनर्जी पीछे चल रहीं है। भवानीपुर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) आगे चल रहे हैं। सुवेंदु अधिकारी 1500 वोटों से ममता बनर्जी से आगे चल रहे हैं। वहीं नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी 3100 वोटों से आगे चल रहे हैं।
नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी 3,100 वोटों से आगे चल रहे हैं
पोस्टल बैलेट में बढ़त बनाने के बाद BJP उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम में EVM की गिनती में भी बढ़त बना ली है। पहले राउंड के आखिर में, वह 3,100 वोटों से आगे हैं। तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार पवित्र कर पीछे चल रहे हैं।
काकद्वीप सीट से TMC उम्मीदवार 2,750 वोटों से आगे
मतगणना के पहले राउंड के बाद काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार मंतूराम पाखीरा 2,750 वोटों से आगे चल रहे हैं।
भाजपा उम्मीदवार अमित सामंत 734 वोटों से आगे
मतगणना के पहले दौर के अंत में हावड़ा की 181 अमता विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार अमित सामंत 734 वोटों से आगे चल रहे हैं।
पीएम मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई थी, वहां सभी चारों सीटों पर BJP आगे
झाड़ग्राम की चारों सीटों पर BJP आगे चल रही है। TMC मंत्री बिरबाहा हांसदा पीछे चल रही हैं। झाड़ग्राम इस चुनाव में काफी चर्चा में रहा। पीएम मोदी ने यहां एक दुकान पर रुककर झालमुड़ी खाई थी।
जानिए कौन उम्मीदवार आगे, कौन पीछे
भवानीपुर से ममता बनर्जी पीछे
भवानीपुर सीट सुवेंदु अधिकारी आगे
नंदीग्राम से सुवेंदु अधिकारी आगे
खड़गपुर से बीजेपी के दिलीप घोष आगे
बहरामपुर से अधीर रंजन चौधरी पीछे
नोआपड़ा से बीजेपी के अर्जुन सिंह आगे
भवानीपुर से सुवेंदु अधिकारी पीछे
हुंमायू कबीर दोनों सीटों पर आगे
बारासात में BJP के उम्मीदवार शंकर चटर्जी आगे हैं।
मध्यमग्राम में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार रथिन घोष आगे चल रहे हैं।
आमडांगा में BJP के उम्मीदवार अरिंदम मजूमदार आगे चल रहे हैं
अशोकनगर में तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार नारायण गोस्वामी आगे चल रहे हैं।
