Author: True soldier
केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया। गृह मंत्रालय के अनुसार, सोनम ने NSA एक्ट के तहत अपनी हिरासत की अवधि का लगभग आधा हिस्सा पूरा कर लिया है। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे सोनम की पत्नी गीतांजलि जोधपुर जेल पहुंचीं। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी की गई। फिर दोपहर सवा एक बजे पत्नी के साथ एक निजी गाड़ी से जेल से निकले। दरअसल, सोनम के अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह…
ईरान-इजराइल के बीच बढ़े संघर्ष में अमेरिका की भूमिका के बाद वैश्विक स्तर पर तेल और गैस की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका असर भारत पर भी पड़ने लगा है। गैस की उपलब्धता पर दबाव को देखते हुए तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया है, ताकि आम लोगों को गैस की किल्लत का सामना न करना पड़े। सूत्रों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति बाधित होने और शिपमेंट में देरी के कारण कुछ क्षेत्रों में गैस वितरण की गति प्रभावित हो रही है। इसी स्थिति को संभालने के लिए तेल कंपनियों ने एलपीजी…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर राज्य के शासकीय महाविद्यालयों में शिक्षण एवं सहायक सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. विभाग द्वारा सहायक प्राध्यापक के 625 पद, ग्रंथपाल के 50 पद और क्रीड़ा अधिकारी के 25 पदों सहित कुल 700 पदों पर भर्ती की जाएगी. उच्च शिक्षा विभाग ने भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण रोस्टर और विषयवार रिक्तियों का निर्धारण करते हुए उनका विस्तृत रोस्टर ब्रेक-अप भी तैयार कर लिया है. भर्ती प्रक्रिया…
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में कुसमी के बाद अब कोरंधा में अफीम की खेती मिली है, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मामला कोरंधा थाना क्षेत्र का है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि खजूरी पंचायत में करीब डेढ़ एकड़ में अफीम की फसल लगाई गई है। हालांकि बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जानकारी के मुताबिक, खजूरी गांव झारखंड से लगा है। आज पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। बता दें कि इससे…
बिलासपुर। प्रदेश के डीजी रैंक के अफसर के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। डीजी रैंक के अफसर के बेटे अधिवक्ता हैं। वे अपने एक क्लाइंट से मिलने के लिए कॉफी हाउस गए थे। इसी दौरान कॉफी हाउस की पार्किंग में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक स्कॉर्पियो चालक ने अफसर के बेटे के साथ मारपीट कर दी। शिकायत पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, भिलाई में रहने वाले तेजस्व देव बिलासपुर हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। वे बिलासपुर में रहकर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते…
रायपुर। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध जैसे हालातों से बनी अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित कर दी गई है। इसका असर मुख्य रूप से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार पर पड़ रहा है। हालांकि राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि आम उपभोक्ताओं के लिए घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और कहीं भी कमी की स्थिति नहीं है। प्रशासन ने कालाबाजारी और दुरुपयोग को रोकने के लिए सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी किया गया है।…
बिलासपुर। बिना नंबर प्लेट वाले दोपहिया और चारपहिया वाहनों से अपराध और दुर्घटनाओं को अंजाम देने वालों की अब खैर नहीं। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस ने सख्त मुहिम शुरू की है। अब जिले के किसी भी पेट्रोल या डीजल पंप पर उन वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा, जिनकी नंबर प्लेट गायब है या उनमें छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने सभी पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी है कि संदिग्ध नंबर वाले वाहन दिखने पर तुरंत कंट्रोल रूम के नंबर 9479193099 पर सूचना दें। थाना, चौकी और ट्रैफिक से जुड़े गंभीर सड़क हादसों तथा आपराधिक…
अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 12वां दिन है। ईरान ने दावा किया है कि उसने इजराइल के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हमला शुरू कर दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने इजराइल और मिडिल ईस्ट में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी हैं। ईरानी मीडिया की एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ईरान अमेरिकी टेक कंपनियों के दफ्तरों और डेटा सेंटर्स को भी निशाना बना सकता है। संभावित टारगेट की सूची में गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, IBM और ओरेकल जैसी कंपनियों के नाम बताए गए हैं। इजराइल, दुबई और अबू धाबी में…
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी के नेशनल मॉल पार्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन की मूर्ति लगाई गई है। इस मूर्ति को फिल्म टाइटैनिक के मशहूर “टाइटैनिक पोज” की तरह बनाया गया है। इसमें दोनों आकृतियां जहाज के आगे खड़े किरदारों की तरह पोज देती दिखाई गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंस्टॉलेशन कलाकारों के एक ग्रुप ‘सीक्रेट हैंडशेक’ ने लगाया है। इसे बिना किसी आधिकारिक घोषणा के इस हफ्ते अचानक लगा दिया गया। इस समूह ने पहले भी इसी तरह के विरोध से जुड़े आर्टवर्क लगाए हैं। हाल ही में फैरागट स्क्वायर में ‘जेफ्री…
छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच फिर मौसम में बदलने वाला है। उत्तर और मध्य हिस्सों में दो दिन बाद बादल बनेंगे, हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। कहीं-कहीं गरज के साथ हवा चल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण झारखंड से लगे एक सिनोप्टिक सिस्टम की असर से ऐसी स्थिति बन रही है। बता दें कि प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा बना हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और यह सामान्य से ऊपर ही बना रहेगा। इसके…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.