Author: True soldier
रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के माध्यम से छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों में न केवल रोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण और सतत विकास भी सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड भैरमगढ़ से लगभग 15 किलोमीटर दूर, जिला दंतेवाड़ा की सीमा से लगे ग्राम पंचायत दारापाल के कच्चा घाटी में 300 नग कंटूर ट्रेंच का निर्माण कर एक अनुकरणीय कार्य किया गया है। तीव्र ढलान वाली इस घाटी में वर्षों से वर्षा जल का तेज बहाव खेती योग्य भूमि को क्षति पहुँचा रहा था। इस समस्या के…
खैरागढ़। नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचने वाले प्रधानपाठक रेशमलाल बेरवंशी पर आखिरकार शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई खैरागढ़ कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल के दखल और मीडिया रिपोर्ट्स के बाद संभव हो सकी है। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने किया गिरफ्तार, शराब घोटाले से जुड़ा है तार दरअसल, 15 जुलाई को खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम देवरी स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय में रेशमलाल बेरवंशी शराब के नशे में स्कूल आया था, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने की। बीईओ खैरागढ़ की जांच टीम मौके पर पहुंची और शराब…
रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह भिलाई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है। ईडी की कार्रवाई उस वक्त हुई जब सुबह-सुबह भूपेश बघेल के घर पर भी छापेमारी की गई। “मैं थक गया हूँ” — पत्नी के अफेयर और कर्ज से टूटे युवक ने लाइव आकर दी जान, वीडियो वायरल ईडी की टीम करीब सुबह 6:30 बजे तीन गाड़ियों में पहुंची और CRPF के कड़े सुरक्षा घेरे में चैतन्य बघेल…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। निहाल विहार इलाके में विकास नामक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी निजी समस्याओं को साझा किया और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले विकास ने दो वीडियो बनाए, जिनमें उसने अपनी पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना और विवाहेत्तर संबंधों का आरोप लगाया है। “मैं थक गया हूँ” — पत्नी के अफेयर और कर्ज से टूटे युवक ने लाइव आकर दी जान, वीडियो वायरल युवक द्वारा बनाया गया वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आत्महत्या से…
नई दिल्ली। भारत और फ्रांस के बीच एक बड़े रक्षा समझौते की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। इस समझौते के तहत ₹61,000 करोड़ की लागत से 120 किलोन्यूटन (kN) क्षमता वाले एडवांस जेट इंजन को संयुक्त रूप से विकसित किया जाएगा। यह इंजन भारत के पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट AMCA और भविष्य के मल्टीरोल प्लेटफॉर्म्स के लिए तैयार किया जाएगा। मेटा के ट्रांसलेशन टूल की बड़ी गलती: CM सिद्धारमैया को बता दिया ‘स्वर्गीय’, भड़के मुख्यमंत्री यह फैसला रक्षा मंत्रालय (MoD) द्वारा सभी हितधारकों और तकनीकी समिति की समीक्षा के बाद लिया गया है। इस परियोजना से भारत को…
नई दिल्ली। दक्षिण भारतीय फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री बी. सरोजा देवी के निधन पर शोक जताते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक कन्नड़ भाषा में पोस्ट की गई। लेकिन इस पोस्ट का मेटा के ऑटो-ट्रांसलेशन टूल ने गलत अंग्रेज़ी अनुवाद कर दिया, जिससे एक गंभीर भ्रम पैदा हो गया। अक्षय कुमार की बड़ी पहल: 700 स्टंट कलाकारों का कराया बीमा, वेट्टुवम हादसे के बाद उठाया कदम दरअसल, मेटा के टूल ने कन्नड़ में लिखे गए शोक संदेश का अनुवाद करते हुए ऐसा लिख दिया: “Chief Minister Siddaramaiah Passed away Yesterday…”यानी अनुवाद…
मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने फिल्म इंडस्ट्री के स्टंटमैन और एक्शन क्रू मेंबर्स की सुरक्षा को लेकर एक सराहनीय पहल की है। हाल ही में तमिल फिल्म वेट्टुवम के सेट पर हुए दर्दनाक हादसे में अनुभवी स्टंट आर्टिस्ट एसएम राजू की मौत के बाद अक्षय कुमार ने देशभर के लगभग 650 से 700 स्टंटमैन और स्टंटविमेन का लाइफ इंश्योरेंस करवाया है। भाटापारा में कांग्रेस का बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन, घेराव कर सौंपा ज्ञापन फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’, ‘अंतिम’, ‘ओएमजी 2’, ‘जिगरा’ जैसी कई फिल्मों में स्टंट कर चुके विक्रम सिंह दहिया ने इस पहल के…
भाटापारा। भारतीय जनता पार्टी शासन द्वारा बिजली बिल की दरों में बेतहाशा वृद्धि करने के विरोध में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी बलौदा बाजार के निर्देश पर आज भाटापारा में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में धरना प्रदर्शन एवं अधीक्षण यंत्री बिजली विभाग का घेराव कार्यक्रम आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने शुक्रवार, 11 जुलाई को सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में औसतन 1.89 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। ये नई दरें 1 जुलाई से प्रभावी हो गई हैं, जिससे आम जनता…
राजनांदगांव। चिचोला के पास नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक में बैठा परिचालक घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब एक ट्रक को बिना किसी चेतावनी संकेतक के बीच सड़क पर खड़ा किया गया था और पीछे से आ रहा दूसरा ट्रक उसमें जा घुसा। बिना संकेतक खड़ा था ट्रक, सामने से नहीं दिखा पुलिस के मुताबिक, ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 5977 के चालक ने वाहन को सड़क के बीचोंबीच बिना किसी लाइट या रिफ्लेक्टर के खड़ा कर रखा था। रात करीब 11 बजे रायपुर से लोहा भरकर…
खरसिया। खरसिया से झाराडीह के बीच रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव खंड संख्या 622/09-11 के पास पाया गया, जिसकी सूचना रेलवे स्टेशन मास्टर द्वारा आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर शव की जांच कर स्थानीय पुलिस को सूचित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। बारिश के कारण शव पूरी तरह भीग चुका था और रात भर ट्रैक पर पड़े रहने के कारण उसकी स्थिति काफी खराब हो गई थी। घटनास्थल पर की गई वीडियोग्राफी, नहीं मिले पहचान…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.