असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी विधानसभा सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। ताजा रुझानों के मुताबिक, तमिलनाडु में बड़ा उलटफेर दिख रहा है। 2 साल पुरानी एक्टर विजय की पार्टी TVK नंबर वन हो गई है। TVK कुल 234 सीटों में से 109 सीटों पर आगे चल रही है।
इधर, केरलम में 10 साल बाद UDF सरकार की वापसी हो रही है। अकेले कांग्रेस 61 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं 6 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
- तमिलनाडु में सत्ताधारी DMK तीसरे नंबर पर खिसकी: 48 सीटों पर आगे है। CM स्टालिन अपनी सीट कोलाथुर से पिछड़ गए हैं। AIADMK 59 सीटों पर बढ़त के साथ दूसरे नंबर पर है।
- केरलम में UDF को बढ़त: कुल 140 सीटों में UDF को 100 सीटों पर बढ़त मिल गई है। LDF को 35 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 22 सीटों पर आगे है।
- असम में फिर हिमंता सरकार: कुल 126 सीटों में से बीजेपी को 97 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस को 24 सीटें मिलती दिख रही हैं।
- पुडुचेरी में बीजेपी सरकार: कुल 30 सीटों में से 10 सीटों के नतीजे आ गए हैं। CM रंगास्वामी की पार्टी 7 सीटें जीत चुकी है। BJP, कांग्रेस, DMK, ADMK ने एक-एक सीट जीती है।
इधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 राज्यों के नतीज आने के बाद शाम करीब 7 बजे BJP हेडक्वॉर्टर पहुंचेंगे। यहां वे पार्टी कार्यकर्ताओं को भी संबोधित करेंगे।
