Author: True soldier
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने साय सरकार का तीसरा बजट पेश कर रहे हैं. प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा बजट पेश करते हुए नक्सलियों के प्रभाव से बाहर निकल रहे बस्तर के साथ-साथ सरगुजा क्षेत्र के लिए भी खजाना खोल दिया है. आइए हम बता रहे हैं बजट की अब तक की बड़ी बातें… बस्तर में नक्सलियों के गढ़ अबूझमाड़ और जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी को मंजूरी दोनों एजुकेशन सिटी के लिए 100 करोड़ का प्रावधान बस्तर में पर्यटन को बढ़ावा देने होम स्टे के लिए 10 करोड़ का प्रावधान सरगुजा अंचल में मैनपाट में पर्यटन को बढ़ावा…
मुंगेली। इंदिरा केशव विप्र भवन में सर्व ब्राह्मण परिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान श्री परशुराम जी की पूजा-अर्चना एवं शहर में भव्य शोभायात्रा निकालने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु विभिन्न समितियों का गठन कर दायित्व सौंपने पर भी सहमति बनी। बैठक में विप्र भवन में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। भवन में फाल्स सीलिंग, व्यवस्थित विद्युत फिटिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने पर भी जोर दिया गया।…
अंबिकापुर। उपसंचालक रोजगार ने जानकारी दी है कि भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in और http://www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जारी सूचना के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत अग्निवीर (पुरुष), जनरल तकनीकी, लिपिक/स्टोरकीपर, ट्रेडमैन ड्यूटी अग्निवीर, टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर तथा अग्निवीर ट्रेड सहित विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) के पदों के साथ-साथ स्थायी कैडर के अंतर्गत नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट (वेट) एवं सिपाही फार्मा के…
रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में बिजली मीटर लगाने के प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर ठगी की गई। आरोपियों ने आवेदनकर्ता से 1,56,200 रुपए ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद फोन बंद कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मुजगहन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित का नाम रोशन देवरात्रे है। ऐसे दिया गया ठगी को अंजाम शिकायतकर्ता रोशन देवरात्रे ने पुलिस को बताया कि उसने बिजली मीटर लगवाने के लिए विद्युत कार्यालय में आवेदन किया था। कुछ दिनों बाद उसके मोबाइल नंबर पर 7643020953 से कॉल…
छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन सदन में राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी सरकार के विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उनके मुताबिक रायपुर में सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनेगा और पिछले दो सालों में 532 नक्सली न्यूट्रलाइज्ड किए जा चुके हैं। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद सदन पहुंचे पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा नेताओं से गले मिलकर मुलाकात की। उन्होंने अजय चंद्राकर, रामविचार नेताम और धर्मजीत सिंह को गले लगाया। इस दौरान चंद्राकर ने लखमा की पीठ थप-थपाई। 25 फरवरी को इस अभिभाषण पर चर्चा होगी। वित्तमंत्री ओ.…
इंडियन एयर फोर्स (IAF) का हल्का लड़ाकू विमान तेजस लैंडिंग के दौरान रनवे से आगे निकल गया। शुरुआती जांच में ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि घटना 7 फरवरी की है। जानकारी अब सामने आई है। विमान ट्रेनिंग उड़ान के बाद एयरबेस पर लौट रहा था। लैंड करते ही पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। जब ब्रेक नहीं लगा तो विमान रनवे से बाहर निकल गया। दुर्घटना से पहले पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया। विमान को नुकसान पहुंचा है। हादसा किस एयरबेस पर हुआ, ये जानकारी…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में राज्य प्रशासनिक सेवा तथा एलाइड सर्विस से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त अधिकारियों ने मुलाकात की. मुख्यमंत्री साय ने सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति न केवल गौरव का विषय है, बल्कि यह जनसेवा के व्यापक अवसरों और जिम्मेदारियों का भी प्रतीक है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करें. उन्होंने कहा कि शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज…
बिलासपुर। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियापारा इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना में युवक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पुलिस की तत्परता और स्थानीय लोगों की मदद से समय रहते सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल युवक की पहचान अभय पांडेय के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अभय ने अचानक खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास मौजूद लोगों की मदद से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय विष्णु देव साय जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके स्वस्थ, मंगलमय एवं दीर्घायु जीवन तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सामाजिक संस्था उत्कल महिला महामंच की प्रदेश अध्यक्ष सावित्री जगत के नेतृत्व में राजधानी रायपुर स्थित काली मंदिर में हवन-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें प्रदेश की उन्नति, शांति और समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। इस अवसर पर रायपुर की महापौर मीनल चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पार्षद अमर गिदवानी सहित भारतीय जनता पार्टी से जुड़े अनेक…
गौरी शंकर गुप्ता. घरघोड़ा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। जशपुर के एक साधारण किसान परिवार से निकलकर सत्ता के शीर्ष तक पहुँचे साय का व्यक्तित्व विनम्रता और संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति माना जाता है। उनका राजनीतिक सफर किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है—जो ग्राम पंचायत बगिया में एक पंच के रूप में शुरू हुआ, फिर निर्विरोध सरपंच, दो बार विधायक, चार बार सांसद और केंद्रीय मंत्री से होते हुए आज राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। प्रारंभिक जीवन और पारिवारिक पृष्ठभूमि विष्णु देव साय का जन्म…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.