Author: True soldier

रायपुर। देश में महिलाओं की राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी को बढ़ाने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस लगातार प्रयासरत है, इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में ओबीसी कांग्रेस राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ सम्मेलन का आयोजन 9 मार्च को सुबह 10:30 बजे से कांग्रेस मुख्यालय, इंदिरा भवन, 9 कोटला मार्ग, नई दिल्ली में किया जा रहा है। महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जाएगी कांग्रेस के ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक लक्ष्मी गुप्ता ने बताया कि यह सम्मेलन विशेष रूप से ओबीसी समाज की मातृशक्ति को संगठित करने, नेतृत्व के अवसर प्रदान करने और उन्हें राष्ट्रीय राजनीति में सशक्त भूमिका…

Read More

रामानुजगंज। नगर में एक बार फिर मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। शनिवार शाम करीब 4 बजे अस्पताल के पास अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने कई लोगों पर हमला कर दिया, जिसमें पंचायत सचिव, कांग्रेस नेता सहित 8 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज रामानुजगंज के 100 बिस्तर वाले अस्पताल में चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव महेंद्र गुप्ता जनपद कार्यालय से अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान अस्पताल के समीप मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं कांग्रेस नेता…

Read More

खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के प्रतिष्ठित वेसलियन इंग्लिश मीडियम स्कूल की एक वरिष्ठ शिक्षिका की सड़क हादसे में जान चली गई। यह हादसा तब हुआ जब शिक्षिका अपने बेटे के साथ बाइक पर स्कूल जा रही थीं और अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के में फंस गया। जानकारी के अनुसार, 48 वर्षीय शिक्षिका मर्सी बचइया रोज की तरह अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर स्कूल जा रही थीं। स्कूल पहुंचने से कुछ ही दूरी पहले अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले…

Read More

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व लोकसभा सांसद स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की जयंती के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव के दीर्घ सामाजिक-राजनीतिक जीवन और समाज के प्रति उनके उल्लेखनीय योगदानों को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, जनकल्याण और विशेष रूप से जनजातीय समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने निस्वार्थ भाव से समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के अधिकारों के…

Read More

स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल आज डिफेंडिंग चैंपियन भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से शुरू होगा। जबकि टॉस 6:30 बजे होगा। दोनों टीमें पहली बार सबसे छोटे फॉर्मेट के ICC फाइनल में भिड़ेंगी। 2 बार की चैंपियन टीम इंडिया चौथी बार फाइनल में है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का दूसरा फाइनल होगा, टीम को अपनी पहली ट्रॉफी का इंतजार है। 2021 में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में हार मिली थी। वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सका भारत टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत…

Read More

छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन हो गया है। उन्होंने शनिवार रात पटना के मेदांता अस्पताल में अंतिम सासें ली। पूर्व डीजीपी पिछले कुछ समय से बीमार थे और उन्हें पटना में एडमिट किया गया था। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और पुलिस महकमे में शोक की लहर है। पूर्व डीजीपी विश्वरंजन की तबीयत पिछले महीने अचानक बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर कार्डियक (हृदय) संबंधी समस्या हुई…

Read More

रायपुर। मूकबधिर दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 9 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जाएगा। यह कैम्प विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर और डॉ. रेड्डीस फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। कैम्प सुबह 10 बजे से सुंदर नगर स्थित ग्रो रायपुर केंद्र पीडब्ल्यूडी मकान नंबर 843 कुशालपुर फ्लायओवर के पास लगाया जाएगा। विशेष रोजगार कार्यालय रायपुर की उपसंचालक डॉ. शशी अतुलकर ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प में कई निजी कंपनियों की ओर से साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। इसमें प्रमुख रूप से फ्लिपकार्ट, बिग बास्केट और टपरी द कैफे सहित अन्य संस्थानों…

Read More

अमेरिका में न्याय विभाग ने कुख्यात यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन से जुड़े नए दस्तावेज जारी किए हैं। एफबीआई को दिए इंटरव्यू में महिला ने दावा किया कि एपस्टीन ने उसकी मुलाकात डोनाल्ड ट्रम्प से कराई थी। ट्रम्प ने उनका यौन शोषण किया। तब वे नाबालिग थीं। ये पेज पहले जारी नहीं किए गए थे। एफबीआई ने महिला के दावों से जुड़े 4 इंटरव्यू किए थे। पर शुरुआती रिलीज में सिर्फ एक इंटरव्यू का सार दिखा, जिसमें महिला ने एपस्टीन के खिलाफ आरोप बताए थे। बाकी तीन इंटरव्यू गायब होने पर सवाल उठ रहे थे। अधिकारियों ने अब कहा कि इन्हें…

Read More

स्पोर्ट्स डेस्क। टी-20 वर्ल्ड कप 2026 अपने आखिरी पड़ाव पर है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग होनी है। फाइनल से पहले ही ICC ने ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ के लिए 8 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। ICC के नोमिनेशन में भारत के संजू सैमसन का भी नाम है। जिन्होंने टूर्नामेंट में महज 4 मैच खेले, लेकिन 200 प्लस के स्ट्राइक रेट से 232 रन बना दिए। वे भारत के पिछले दोनों मुकाबलों में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे। प्लेइंग-11 में मौका तक नहीं मिल रहा था टी-20 वर्ल्ड…

Read More

दुर्ग। जिले में अफीम की अवैध खेती करने का मामला अब सियासी रंग लेने लगा है। मामले में भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की संलिप्तता सामने आने के बाद पार्टी ने उसे जहां तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अफीम की खेती देखने गांव पहुंच गए। कुल मिलाकर अफीम की खेती ने दुर्ग के साथ-साथ प्रदेश में सियासी पारा चढ़ा दिया है। दुर्ग कलेक्टोरेट से महज 12-15 किमी दूर स्थित गांव समोदा में एक दिन पहले ही मक्के के खेती के बीच अफीम की अवैध खेती करने का मामला सामने आया था। बच्चों के…

Read More