Author: True soldier
सुकमा। दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में पत्रकार रौनक शिवहरे के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले और उनकी गिरफ्तारी को लेकर पत्रकारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी के विरोध में सोमवार को सुकमा में पत्रकारों ने कलेक्टोरेट के सामने मौन धरना प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की। मौन धरना प्रदर्शन में सुकमा प्रेस क्लब के अध्यक्ष सतीश चांडक, धर्मेन्द्र सिंह, दीपक गुप्ता, शेख सलीम, राजा राठौर, शाहनवाज खान, बीएम राव, गौरव तिवारी, अनवर हुसैन, मोहम्मद हुसैन, पूरन साहू, रोशन चौहान सहित जिले के बड़ी संख्या में पत्रकार…
रायपुर। राजधानी रायपुर में चल रहे अधोसंरचना विकास कार्यों की रफ्तार को लेकर अब नगर पालिक निगम ने सख्त रुख अपना लिया है। भाठागांव चौक से दतरेंगा मोड़ तक बनाए जा रहे इको-फ्रेंडली सड़क निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी को लेकर महापौर मीनल चौबे ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि शहर के महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महापौर की कड़ी नाराजगी के बाद नगर निगम रायपुर के कार्यपालन अभियंता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अनुबंधित एजेंसी मेसर्स नरेश एंड कम्पनी…
रायपुर। मनरेगा का नाम बदलने, सिलेंडर की बढ़ी कीमतों समेत कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस आज विधानसभा का घेराव करने निकली है। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी घेराव में शामिल हुए हैं। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ने नाली से गैस चूल्हा जोड़कर चाय बनाकर विरोध जताया। बैरिकेड्स तोड़कर कार्यकर्ता विधानसभा कूच कर रहे। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा मनरेगा बचाओ संग्राम के साथ बिजली दरों में बढ़ोतरी, किसानों से धोखा, धान खरीदी में वादाखिलाफी, गैस सिलेंडर कीमतों में वृद्धि, बिगड़ी कानून व्यवस्था, नशे के…
ईरान में खामेनेई समेत 40 से भी ज्यादा अधिकारियों के मारे जाने के बाद अमेरिका को यह जंग बड़ी कामयाबी नजर आ रही थी। लेकिन 17 दिन बाद हालात बदल चुके हैं। युद्ध का कोई साफ अंत नजर नहीं आ रहा है। ईरान ने जवाब में होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते तेल आपूर्ति रोक दी, जिससे दुनिया की अर्थव्यवस्था पर बड़ी चोट पहुंची है। ट्रम्प अब अपने सहयोगी नाटो देशों से होर्मुज में रास्ता खुलवाने की अपील कर रहे हैं। हालांकि इन देशों ने साफ कर दिया है कि वे होर्मुज स्ट्रेट में अपने वॉरशिप नहीं भेजेंगे। यह फैसला ऐसे समय…
रायपुर। गणगौर के 18 दिवसीय पावन पर्व के अंतर्गत समता कॉलोनी निवासी बीना मित्तल एवं सखियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 13वें दिन पारंपरिक बिंदोरा उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नवविवाहित बहुओं, बालिकाओं तथा मोहल्ले की महिलाओं द्वारा की गई, जो टोली बनाकर मोहल्ले से पवित्र जल लेकर आईं और उसी जल से माता गणगौर को जल अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गणगौर गीत गाते हुए माता की आराधना की। सामूहिक रूप से “म्हारो गोर तिसाई ओ राज, घाट्यांरी मुकुट करो… म्हारी गोरां नै थोड़ो सो पानीड़ो प्याई ओ राज…” जैसे मंगल…
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में करीब दो महीने पहले हुए डांस टीचर हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। करीब 56 दिनों तक चली गहन जांच, हजारों मोबाइल नंबरों के तकनीकी विश्लेषण और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस को इस मामले में बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने एक विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक को अभिरक्षा में लिया है, जिसने पूछताछ में हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस के मुताबिक, शिक्षक छात्र पर अननेचुरल संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और मना करने पर उसे ब्लैकमेल कर रहा…
छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने 16 मार्च को प्रदेश के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ये स्थिति 20 मार्च तक बनी रह सकती है। पिछले…
छत्तीसगढ़ के भिलाई में वैशाली नगर से भाजपा विधायक रिकेश सेन की सुरक्षा को लेकर सियासत तेज हो गई है। दरअसल, महिला दिवस के दिन विधायक रिकेश सेन ने खुद सार्वजनिक मंच से उनकी हत्या की साजिश की बात कही थी। साथ ही पूर्व पार्षद जय प्रकाश यादव की ओर से दिखाई गई पीली फाइल में साजिशकर्ताओं के नाम होने का दावा किया गया था। अब इस मुद्दे पर कांग्रेस भी खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस नेताओं ने सुपेला थाने पहुंचकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। कांग्रेस का कहना…
राजधानी के रेलवे स्टेशन परिसर स्थित कैफे लाइट में शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात बर्थडे मनाने पहुंचे युवतियों के परिवार के साथ मारपीट और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। तीन युवकों पर युवतियों से अश्लील हरकतें करने और विरोध करने पर उनके भाइयों पर कुर्सियों से हमला करने का आरोप है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया, जिसके बाद जीआरपी ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। केक काटने के बाद शुरू हुआ हंगामा पीड़ित पक्ष के मुताबिक शुक्रवार रात करीब 12 बजे घर पर केक…
रायपुर। राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप की स्थिति बन गई, जब अपनी पुश्तैनी जमीन पर कथित अवैध कब्जे से परेशान एक किसान हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया और वहीं से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी और कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। प्रशासन और पुलिस भी तत्काल हरकत में आई और किसान को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार, सोंडरा गांव निवासी किसान किशन लाल निषाद अपनी जमीन को…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.