FSSAI ने ‘प्रियागोल्ड’ (Priyagold) बिस्कुट बनाने में पशुओं के चारे (cattle feed bran) का इस्तेमाल करने के आरोप में बिस्किट बनाने वाली सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है. वहीं Dodla Dairy और UEIR Organic Foods पर भी एक्शन लिया गया है. FSSAI ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन तीनों कंपनियों पर मामला शुरू करने की जानकारी दी है.
फूड रेगुलेटर FSSAI को बिस्किट में जानवरों के खाने वाला चोकर, दूध में डिटर्जेंट व कास्टिक सोडा और किशमिश में खतरनाक पेस्टीसाइड के अवशेष मिले हैं.
प्रियागोल्ड बिस्कुट बनाने वाली कंपनी सूर्या फूड & आग्रो के यहां निरीक्षण के दौरान इस्तेमाल की जा रही सामग्री पर सवाल उठे. FSSAI की जांच के दौरान Dodla Dairy के दूध में डिटर्जेंट या कास्टिक सोडा, साथ ही में Priyagold के बिस्कुट में गलत सामग्री और ऑर्गेनिक किशमिश में ज्यादा कीटनाशक मिले.
वहीं, ‘डोडला डेयरी’ के फुल क्रीम दूध का सैंपल घटिया पाया गया, जबकि ‘UEIR ऑर्गेनिक फूड्स’ द्वारा बेची जाने वाली पीली किशमिश में कीटनाशकों के अवशेष मिले. खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और सुरक्षा को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सूर्या फूड एंड एग्रो लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दी है.
FSSAI ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन तीनों कंपनियों पर मामला शुरू करने की जानकारी दी है. FSSAI को एक ग्राहक से शिकायत मिली थी कि प्रियागोल्ड बिस्किट बनाने में लापरवाही बरती जा रही है. शिकायत के बाद जब फूड सेफ्टी टीम ने सूर्या फूड एंड एग्रो के प्लांट का निरीक्षण किया, तो बात सही पायी गयी.
सबसे गंभीर बात यह सामने आई कि बिस्किट बनाने में फाइबर के स्रोत के रूप में ऐसे चोकर का इस्तेमाल किया जा रहा था, जो पशुओं के चारे के लिए था और इंसानों के खाने के लिए उपयुक्त नहीं था. चारे से भरे बोरों पर साफ लिखा था कि यह सामग्री पशुओं के चारे के लिए है.
