भारतीय और विदेश के इतिहास में 25 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं की गवाह रही है. आज ही के दिन खेल से लेकर मनोरंजन क्षेत्र तक कई घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज हुईं हैं. भारत में दूरदर्शन ब्लैक एंड व्हाइट से कलर यानी रंगीन हुआ था. वहीं तानसेन कहे जाने वाले उस्ताद बड़े गुलाम अली खां का निधन हुआ था. इसके अलावा अन्य घटनाओं को आप नीचे साल के अनुसार पढ़ सकते हैं.
25 अप्रैल के इतिहास में महत्वपूर्ण घटनाएं…
1678 : फ्रांसीसी सेना ने वाइप्रेस शहर पर कब्जा किया.
1809 : ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी और पंजाब के सिख शासक रणजीत सिंह के बीच अमृतसर संधि पर हस्ताक्षर किए गए.
1867 : जापान की राजधानी टोक्यो में विदेशी व्यापार की अनुमति दी गई.
1954 : बेल लैब्स ने न्यूयार्क में पहली बार सोलर बैटरी बनाने की घोषणा की.
1957 : सोडियम परमाणु रिएक्टर पहली बार संचालित किया गया.
1960 : अफगानिस्तान के नरेश अमानुल्लाह खान का निधन.
1968 : 20वीं सदी के महान शास्त्रीय गायक मशूहर बड़े गुलाम अली का निधन हुआ था, जिन्हें तानसेन के नाम से भी जाना जाता था.
1975 : सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया.
1981 : जापान के सुरूगा में परमाणु संयंत्र में मरम्मत कार्य के दौरान 100 से अधिक मजदूर परमाणु विकिरण का शिकार हुए.
1982 : दिल्ली में टेलिविजन पर पहली बार रंगीन प्रसारण की शुरु हुआ.
1983 : जर्मनी की पत्रिका ‘स्टर्न’ ने हिटलर की उस विवादास्पद डायरी को छापना शुरू किया.
1989 : इथियोपिया में दिमागी बुखार से 20 हजार से ज्यादा लोगों की मौत. यह बीमारी सूडान तक फैली और वहां भी कम से कम 400 लोगों की मौत.
1969 : भारत के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी आई. एम. विजयन का जन्म.
1999 : वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर खिलाड़ी कार्ल हूपर ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया.
2010 : आईपीएल फाइनल में मुंबई इंडियंस को हराकर चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना खिताब जीता.
2010 : भारतीय नौसेना ने पुराने हो चुके चेतक हेलीकॉप्टरों की जगह लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर खरीदने की प्रक्रिया शुरू की.
2013 : ब्रिटेन ने सोमालिया में अपना दूतावास 27 वर्ष के बाद दोबारा खोला.
2015- नेपाल में भीषण भूकंप से जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ.
