पासपोर्ट बनवाने की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पासपोर्ट सेवा ने दिल्ली के प्रमुख पासपोर्ट सेवा केंद्रों डिफेंस कॉलोनी, शालीमार बाग और झंडेवालान में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट की संख्या बढ़ा दी है। इस फैसले से अब आवेदकों को स्लॉट बुक करने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले जहां लोगों को अपॉइंटमेंट पाने में कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता था, वहीं अब स्लॉट बढ़ने से प्रक्रिया तेज और सुगम हो जाएगी। खासतौर पर तत्काल पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदकों और यात्रा की योजना बना चुके लोगों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। अधिकारीयों के अनुसार, बढ़ती मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ताकि पासपोर्ट सेवा को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाया जा सके। आवेदक Passport Seva Portal के माध्यम से आसानी से अपनी सुविधा के अनुसार अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं।
अब राजधानी के डिफेंस कॉलोनी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर सामान्य (नॉर्मल) आवेदन के लिए भी रोजाना 200 नए स्लॉट जारी किए जा रहे हैं। अब तक इस केंद्र पर केवल तत्काल (Tatkaal) पासपोर्ट आवेदन की ही सुविधा उपलब्ध थी, जिससे सामान्य श्रेणी के आवेदकों को अन्य केंद्रों पर निर्भर रहना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों को सीधे तौर पर राहत मिलने की उम्मीद है।
विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में पासपोर्ट के लिए आवेदन करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर अपॉइंटमेंट मिल सके। इस बदलाव से न केवल अपॉइंटमेंट की उपलब्धता बढ़ेगी, बल्कि लंबित आवेदनों के निस्तारण में भी तेजी आएगी। साथ ही, नौकरी, पढ़ाई या विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों को पासपोर्ट बनवाने में होने वाली देरी से भी राहत मिलेगी।
आगे भी बढ़ाए जा सकती है स्लॉट की संख्या
इसी कड़ी में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट स्लॉट बढ़ाने के फैसले से दिल्ली के लाखों आवेदकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। हाल ही में डिफेंस कॉलोनी स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र पर सामान्य (नॉर्मल) आवेदन के लिए भी रोजाना 200 स्लॉट जारी करने की शुरुआत की गई है। इससे पहले यहां केवल तत्काल (Tatkaal) पासपोर्ट आवेदन ही स्वीकार किए जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब सामान्य आवेदकों को भी सीधे इस केंद्र का लाभ मिल सकेगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में पासपोर्ट आवेदनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्लॉट बढ़ाए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर अपॉइंटमेंट मिल सके और लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो।
ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की जरूरत नहीं होगी
अब ऐसे आवेदकों को बड़ी राहत दी गई है, जिनके आवेदन में किसी आपत्ति या दस्तावेज की कमी के कारण मामला लंबित या एस्केलेट हो गया था। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी डॉ. अभिषेक शर्मा के अनुसार, ऐसे मामलों के निस्तारण के लिए “वॉक-इन” सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत आवेदकों को अब ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की जरूरत नहीं होगी। वे सीधे क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या का समाधान करा सकेंगे।
निर्धारित व्यवस्था के मुताबिक, किसी भी कार्य दिवस में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 01:00 बजे के बीच कार्यालय पहुंचने वाले सभी आवेदकों की सुनवाई की जाएगी। इस दौरान अधिकारी संबंधित आपत्तियों और दस्तावेजी कमियों का मौके पर ही निस्तारण करेंगे। इस फैसले से उन लोगों को खासतौर पर राहत मिलेगी, जिनके आवेदन तकनीकी या दस्तावेजी कारणों से अटक गए थे और जिन्हें अपॉइंटमेंट के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा था।
क्या होंगे फायदे?
पासपोर्ट अपॉइंटमेंट अब आसानी से और कम समय में मिलेगा लंबी वेटिंग की समस्या से राहत सामान्य श्रेणी के आवेदकों के लिए ज्यादा विकल्प उपलब्ध
क्या हैं नए बदलाव?
डिफेंस कॉलोनी पासपोर्ट केंद्र पर अब सामान्य (नॉर्मल) आवेदन भी स्वीकार किए जाएंगे यहां प्रतिदिन 200 सामान्य आवेदन के नए स्लॉट शुरू किए गए हैं शालीमार बाग पासपोर्ट सेवा केंद्र पर रोजाना 190 अतिरिक्त स्लॉट जोड़े गए झंडेवालान पासपोर्ट सेवा केंद्र पर भी प्रतिदिन 350 अतिरिक्त स्लॉट बढ़ाए गए पासपोर्ट विभाग के इस फैसले से न सिर्फ अपॉइंटमेंट मिलने की प्रक्रिया तेज होगी, बल्कि लंबित मामलों के निस्तारण में भी तेजी आएगी। खासतौर पर नौकरी, पढ़ाई या विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे लोगों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।
