साल 2025 में पाकिस्तान दुनिया का सबसे ज्यादा प्रदूषित देश रहा। प्रदूषण पर जारी IQAir की सालाना रिपोर्ट मंगलवार को जारी हुई है। इसमें बताया गया है कि पाकिस्तान में PM 2.5 कणों का स्तर WHO के तय मानक से 13 गुना तक ज्यादा रहा।
IQAir की रिपोर्ट में बताया गया कि 143 देशों में से 130 देश WHO के प्रदूषण मानकों को पूरा नहीं कर पाए। रिपोर्ट के मुताबिक सबसे प्रदूषित देशों की लिस्ट में बांग्लादेश दूसरे और ताजिकिस्तान तीसरे स्थान पर रहे। 2024 में सबसे प्रदूषित देश रहा चाड 2025 में चौथे स्थान पर खिसक गया।
शहरों की बात करें तो भारत का लोनी सबसे प्रदूषित शहर रहा, इसके बाद चीन का होतान दूसरे स्थान पर रहा। इस लिस्ट में दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 25 शहर भारत, पाकिस्तान और चीन के ही हैं। सिर्फ 14% शहर ही WHO के मानक पर खरे उतरे, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 17% था।
10 सबसे प्रदूषित देश
- पाकिस्तान
- बांग्लादेश
- ताजिकिस्तान
- चाड
- कांगो
- भारत
- कुवैत
- युगांडा
- मिस्र
- उज्बेकिस्तान
