Viral Video: चीन के मकाउ (Macau) में एक ऐसी घटना घटी है, जिसने लोगों को हैरत में डाल दिया है। यहां पर एक ह्यूमनॉइड रोबोट ने कुछ ऐसा किया कि पुलिस उसे अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि रोबोट ने बुजुर्ग महिला को डरा दिया था। बीते दिनों मकाऊ के पटाने क्षेत्र में एक रिहायशी परिसर के पास यह घटना हुई। यहां पर सड़क किनारे एक 70 साल की बुजुर्ग महिला फोना का इस्तेमाल कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने अपने पीछे एक ह्यूमनॉइड रोबोट को खड़ा देखा। अचानक रोबोट के सामने से वो डर गईं और गुस्से में उससे लड़ने लगीं।
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला रोबोट से बहस कर रही है। इसके बाद वहां थोड़ी दे बार दो सुरक्षाकर्मी पहुंचते हैं और स्थिति को संभालते हैं।
🚨🇲🇴🇨🇳 BREAKING — Macau:
Police Arrested a Robot in China.
It Had Harassed an Elderly Woman. pic.twitter.com/V4adTHP02M
— ✦✦✦ 𝙿𝚊𝚖𝚙𝚑𝚕𝚎𝚝𝚜 ✦✦✦ (@PamphletsY) March 16, 2026
वीडियो में दिख रहा है कि रोबोट को पुलिस अपने साथ ले जाती है। अच्छी बाती है कि घटना में महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई। एहतियात के लिहाज से उसे अस्पताल ले जाया गया और जांच के बाद डॉक्टरों ने छुट्टी दे दी।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि पुलिस ने रोबोट को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बाद साफ किया कि यह रोबोट शहर के एक शिक्षा केंद्र का था। इसके प्रचार और जागरूकता कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल हो रहा था। अधिकारियों ने रोबोट को उसके संचालक को वापस कर दिया है। उन्होंने संचालकों को सार्वजनक स्थानों पर इस तरह के उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करने की चेतावनी दी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक चीनी कंपनी ने इस बनाया है और मई 2024 में लॉन्च किया था। आधुनिक तकनीक दी गई है और कई एडवांस फीचर भी हैं। इसे यह आसानी से चल लेता है और आसपास माहौल को समझ सकता है। रोबोट के संचालक ने बुजुर्ग महिला से माफी मांगी है।
