नई दिल्ली। भारती एयरटेल ने अपने ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान में Apple की नई विस्तारित iCloud+ सेवा को शामिल करने की घोषणा की है। इस सेवा के साथ ग्राहकों को Apple TV और Apple Arcade का भी लाभ मिलेगा।
कंपनी के मुताबिक, नया ऑफर ₹999 और उससे अधिक के फैमिली पोस्टपेड प्लान लेने वाले ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा। iCloud+ के जरिए ग्राहक फोटो, फाइल, पासवर्ड, कॉन्टैक्ट और अन्य महत्वपूर्ण डेटा को Apple डिवाइसेज पर स्टोर, सिंक और एक्सेस कर सकेंगे। साथ ही, डेटा का सुरक्षित बैकअप भी लिया जा सकेगा।
इस ऑफर में Apple TV के जरिए प्रीमियम ओरिजिनल सीरीज और फिल्मों का एक्सेस मिलेगा। वहीं, Apple Arcade पर ग्राहकों को बिना विज्ञापन और इन-ऐप खरीदारी के गेम्स के कैटलॉग का एक्सेस मिलेगा।
एयरटेल का ₹999 वाला फैमिली पोस्टपेड प्लान तीन सदस्यों वाले परिवार के लिए है। इसमें फास्टलेन तकनीक के साथ अनलिमिटेड डेटा, स्पैम से सुरक्षा और विभिन्न मनोरंजन सेवाओं का एक्सेस शामिल है। कंपनी का कहना है कि iCloud+, Apple TV और Apple Arcade को जोड़ने से प्लान में कनेक्टिविटी के साथ क्लाउड स्टोरेज, मनोरंजन और गेमिंग की सुविधाएं भी शामिल हो गई हैं।
ग्राहक एयरटेल ऐप या किसी भी एयरटेल स्टोर के जरिए इन फैमिली पोस्टपेड प्लान को अपग्रेड कर सकते हैं।
भारती एयरटेल के डायरेक्टर, मार्केट ऑप्स, अमित त्रिपाठी ने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को कनेक्टिविटी, मनोरंजन और डिजिटल सेवाओं को एक ही प्लान में उपलब्ध कराने पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि फैमिली पोस्टपेड प्लान में iCloud+, Apple TV और Apple Arcade को जोड़ने से ग्राहकों को अतिरिक्त सुविधाएं मिलेंगी।
