BOB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए खशखबरी, बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने मैनेजर, सीनियर मैनेजर और चीफ मैनेजर के 86 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार जो भी बैंक में ऑफिसर बनना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट http://www.bankofbaroda.bank.in/ पर जाकर अप्लाई करें।
शैक्षणिक योग्यता
BOB Recruitment 2026: उम्मीदवारों के पास किसी भी क्षेत्र में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन के साथ-साथ फाइनेंस या फाइनेंस से समक्ष विशेषज्ञता के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा की योग्यता होनी चाहिए।
इसके अलावा CA/CMA/CS/CFA योग्यता वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास तीन से लेकर 8 साल का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा
मैनेजर – 25 से 30 वर्ष
सीनियर मैनेजर – 28 से 35 वर्ष
चीफ मैनेजर – 32 से 42 वर्ष
फीस
जरनल/EWS/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये और एससी/एसटी/PwD/एक्स सर्विसमैन/DESM/ महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 175 रूपए तय किया गए है।
कितना वेतन मिलेगा?
मैनेजर को 64,420 रुपये से लेकर 93,960 तक वेतन मिलेगा।
सीनियर मैनेजर 50,920 रुपये से लेकर 1,05, 280 रूपये होगा।
चीफ मैनेजर 102300 रुपये से लेकर 1,20,940 रूपये तक वेतन मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट और ग्रुप डिस्कशन या इंटरव्यू के आधार पर होगा। ( BOB Recruitment 2026 )
