पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए जबरदस्त जीत हासिल की है। एक तरफा मुकाबले में बीजेपी ने ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को करारी शिकस्त दी। कुल 294 में से 293 सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं टीएमसी महज 80 सीटों पर सिमत गई। सबसे ज्यादा कड़ी टक्कर राजारहाट न्यू टाउन सीट पर देखने को मिली। इस सीट का परिणाम 30 घंटे चुनाव आयोग ने घोषित किया। राजारहाट न्यू टाउन सीट पर रात भर काउंटिंग चली। जीत का नतीजा अंतिम राउंड की काउंटिंग के बाद आया। इसमें बीजेपी के पीयूष कनोडिया ने टीएमसी के तपश चटर्जी को 309 वोटों के अंतर से हराया।
17 राउंड की वोटों की गिनती तक टीएमसी प्रत्याशी तपश चटर्जी 323 वोटों का मार्जिन से आगे चल रहे थे। हालांकि 18वें राउंड की काउंटिंग में खेल पलट गया। बीजेपी प्रत्याशी पीयूष कनोडिया ने पश चटर्जी को 309 वोट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बीजेपी के खाते में एक और सीट का इजाफा हो गया है। बीजेपी मंगलवार सुबह तक 206 सीट जीत चुकी थी। अब एक और सीट पर अपना परचम लहराया है।
बता दें कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस का किला 15 साल बाद ढह गया। पिछले चुनाव में 215 का आंकड़ा छूने वाली TMC इस बार 80 सीटों पर सिमट गई है। सीएम ममता अपनी सीट भी नहीं बचा पाई। भवानीपुर जो उनका गढ़ माना जाता था, वहां भी उन्हें सुवेंदु अधिकारी के हाथों करारी हार मिली है। सुवेंदु अधिकारी ने ममता को 15105 वोटों से हराया. सुवेंदु को 73917 वोट मिले जबकि ममता को 58,812 वोट मिले।
बंगाल में ऐतिहासिक जीत से प्रधानमंत्री मोदी गदगद
बंगाल की जीत से प्रधानमंत्री मोदी गदगद हैं। पांच राज्यों के चुनावी नतीजे आने के बाद पीएम मोदी ने खासकर बंगाल को लेकर कहा बंगाल में बदला नहीं बदलाव होनी चाहिए। भय नहीं भविष्य की बात होनी चाहिए। आज गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है। नई दिल्ली में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल में हिंसा के चक्र को खत्म करें। किसने किसे वोट दिया नहीं दिया, उससे ऊपर उठकर बंगाल की सेवा के लिए काम करें। ये जीत बंगाल की जनता की जीत है। पिछले साल 14 नवंबर को जब बिहार चुनाव के नतीजे आए थे तो मैंने इसी जगह से कहा था कि गंगा जी बिहार से आगे बहते हुए गंगासागर तक जाती हैं।
