लोरमी। परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास पूर्व माध्यमिक विद्यालय, लालपुर (विकासखंड लोरमी) में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत अध्ययनरत विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश, कॉपी, पुस्तक एवं अन्य शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया।
यह कार्यक्रम आरटीई के नोडल अधिकारी परमेश्वर खांडेकर के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 121 छात्र-छात्राओं को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना है।
कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक एम.के. भार्गव, प्रधान पाठक किरण ओगरे, शिक्षिका बृजमाला भार्गव, चांदनी ओगरे, शत्रुघ्न अंचल, संजीता पात्रे, हेमा जांगड़े, कविता डहरिया, विवेक सोनवानी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं बेहतर शैक्षणिक वातावरण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
