CG Weather Update: रायपुर। छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा के रास्ते मानसून की एंट्री हो गई है। कुछ दिनों में यह कुछ और जिलों को भी कवर कर लेगा। इसके साथ ही प्रदेश में 5 दिन अंधड़-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। सोमवार दोपहर को अचानक मौसम बदला और रायपुर, रायगढ़ सहित कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।
भारी बारिश के चलते रायपुर के सुंदरनगर इलाके में महादेवघाट रोड पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आनेजाने में काफी दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में गरज-चमक, बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है।
CG Weather Update: इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मानसून के राज्य के कुछ और हिस्सों (जिसमें रायगढ़ और आस-पास के क्षेत्र शामिल हैं) में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल बनी हुई हैं।
Read Also- Raipur News: युवक की सिर कुचलकर हत्या, WRS मैदान में मिली लाश, शिनाख्त में जुटी पुलिस
वहीं, मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में अगले दो दिनों तक अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। इसके चलते कुछ इलाकों में हीट वेव (लू) जैसी स्थिति बनने की भी आशंका जताई गई है।
रायपुर का मौसम
CG Weather Update: रायपुर में सोमवार को दोपहर के वक्त मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। शहर का अधिकतम तापमान करीब 40°C और न्यूनतम तापमान 29°C रहने का अनुमान है।
