रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बिरगांव में क्रिकेट खेलने पहुंचे एक युवक बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अमन उइके और उसके साथियों ने मुखबिरी के शक में युवक पर हमला कर दिया। इस हमले में युवक की जांघ और घुटने पर चाकू से गंभीर चोटें आईं है। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को तुरंत मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने अमन उइके और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। पीड़ित पक्ष की शिकायत के आधार पर खमतराई थाना पुलिस ने अमन उइके और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने आगे बताया कि सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हमला किन परिस्थितियों में और कितनी पूर्व योजना के तहत किया गया था। पुलिस पीड़ित और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटा रही है। ताकि, आरोपियों तक पहुंचा जा सके और उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
