Author: True soldier
रायपुर। जैव विविधता एवं आर्द्रभूमियों (वेटलैण्ड्स) के संरक्षण के उद्देश्य से आज नवा रायपुर स्थित दण्डकारण्य अरण्य भवन में एक उच्चस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव एवं श्री विजय शर्मा सहित कैबिनेट के सभी मंत्री एवं विधायकगण उपस्थित थे। बस्तर संभाग में 58159 टन खाद, 33062 क्विंटल बीज का वितरण, 1.15 लाख किसानों को मिला 600 करोड़ का फसल ऋण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना केवल आधारभूत ढांचे…
रायपुर। बस्तर संभाग में आदिम जाति सेवा सहकारी समितियों के माध्यम से 58 हजार 159 मैट्रिक टन उर्वरक तथा 33062 क्विंटल बीज किसानों को उपलब्ध कराया जा चुका है। खरीफ फसल सीजन 2025 के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर द्वारा बस्तर संभाग में करीब एक लाख 15 हजार किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर 600 करोड़ रुपए अल्पकालीन कृषि ऋण का वितरण किया गया है। कोरबा में 17 करोड़ की लागत से बने कन्वेंशन सेंटर की फॉल सीलिंग गिरी, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल, दो इंजीनियर सस्पेंड मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जगदलपुर से प्राप्त…
कोरबा। जिले के कोरबा शहर में करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से बने देवी अहिल्याबाई होलकर कन्वेंशन सेंटर की फॉल सीलिंग 12 जुलाई 2025 को अचानक भरभराकर गिर गई। यह हादसा तब हुआ जब भवन पूरी तरह खाली था, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि घटना ने निर्माण की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। धान की रोपाई करती नजर आईं विधायक उदधेश्वरी पैकरा, खेत में गूंजे छत्तीसगढ़ी लोकगीत बताया जा रहा है कि इस कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण हाल ही में 8 जून 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया था, जबकि भवन…
बलरामपुर। सामरी विधानसभा की विधायक उदधेश्वरी पैकरा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वे पारंपरिक वेशभूषा में अपने पैतृक गांव भगवतपुर के खेत में धान की रोपाई करती नजर आ रही हैं। खास बात यह रही कि विधायक केवल खेत में काम ही नहीं कर रहीं थीं, बल्कि लोक संस्कृति की मिठास घोलते हुए छत्तीसगढ़ी लोकगीत भी गुनगुना रही थीं। सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ के स्वागत में शामिल होंगी ज्योत्सना महंत, 151 महिलाएं करेंगी महामंगल आरती गांव की महिलाओं के साथ कदम मिलाते हुए विधायक पैकरा ने खेत में उतरकर…
सक्ती। श्री सत्य साई प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा का आज नगर में भव्य आयोजन होने जा रहा है । रथ यात्रा के स्वागत कार्यक्रम में कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के अलावा भागवताचार्य राजेंद्र शर्मा जी, पं.रामकृष्ण दास शास्त्री जी, जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय की प्राचार्य शालू पहवा जी, श्री सिद्ध हनुमान मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश वैष्णव जी सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता दिगंबर चौबे जी गौ सेवा समिति से मयंक ठाकुर जी नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.डी.डी. मिश्रा जी चंद्रपुर पदयात्रा समिति से श्याम अग्रवाल जी वार्ड नंबर 11 के पार्षद श्रीमती उर्मिला कश्यप जी गायत्री परिवार से…
चांपा। शैक्षिक नवाचार, समावेशी शिक्षण विधियों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सतत योगदान के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरदा की व्याख्याता श्रीमती ज्योति सराफ को टीम विनोबा की ओर से ‘डिस्ट्रिक्ट लेबल पोस्ट ऑफ द मंथ सम्मान’ प्रदान किया गया। यह सम्मान जिला कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे (भा.प्र.से.) के करकमलों से प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, देखिए Live सराफ द्वारा विद्यालय में डिजिटल शिक्षण, नैतिक शिक्षा, कौशल उन्मुख गतिविधियों, दिव्यांगजनों के लिए समावेशी प्रयास, तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने जैसे नवाचारी कार्यों को विशेष रूप से सराहा गया। उनकी इस उपलब्धि ने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र सोमवार को प्रश्नकाल के साथ शुरू हुआ। सत्र की शुरुआत पूर्व राज्यपाल शेखर दत्त और अविभाजित मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री राजा सुरेन्द्र बहादुर सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। https://www.youtube.com/live/KiKzlXtrSY8?feature=shared
गरियाबंद। लगातार हो रही बारिश के चलते चिंगरापगार वाटरफॉल की खूबसूरती चरम पर पहुंच गई है। इस प्राकृतिक नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। लेकिन कुछ लोग मौज-मस्ती के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे। रविवार को ऐसा ही एक खतरनाक नजारा सामने आया, जब एक युवक पेड़ की जटा पकड़कर वाटरफॉल के नीचे उतरने की कोशिश करता नजर आया। राजस्व निरीक्षक परीक्षा घोटाले पर गरमाया सदन, विपक्ष का वॉकआउट नीचे की चट्टानों पर अत्यधिक फिसलन होने के बावजूद युवक ने यह जोखिम भरा कदम उठाया। थोड़ी ही…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन ही राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा में गड़बड़ी का मामला गरमा गया। भाजपा विधायक राजेश मूणत, अजय चंद्राकर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मुद्दे को जोरदार ढंग से उठाया। मंत्री टंकराम वर्मा के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया और बाद में वॉकआउट कर दिया। सावन सोमवार पर घरघोड़ा में शिवभक्ति की उमंग, मंदिरों में गूंजे हर हर महादेव के जयकारे भाजपा विधायक राजेश मूणत ने सवाल उठाया कि विभागीय परीक्षा में भाई-भाई, साली-जीजा जैसे रिश्तेदार एक साथ बैठाकर परीक्षा ली गई। उन्होंने आरोप लगाया…
घरघोड़ा। पहले सावन सोमवार के अवसर पर धर्म और संस्कृति की नगरी घरघोड़ा शिवभक्ति में सराबोर हो गई। नगर सहित आसपास के शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हर ओर “ॐ नमः शिवाय” की धुन गूंजने लगी और वातावरण भक्ति से सराबोर हो गया। पत्नी के इलाज के बहाने डॉक्टर से 1 करोड़ की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार भक्त उत्साहपूर्वक विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर रहे थे। घरों में भी भक्तजन श्री शिव की पूजा-अर्चना में जुटे नजर आए। धूप, दीप और पुष्पों की महक से मंदिर परिसर…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.