Author: True soldier
दुर्ग। शहर के नामचीन सहेली ज्वेलर्स के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के तहत की जा रही है। टीम संचालक से पूछताछ करने के साथ ही संदिग्ध लेन-देन और कारोबार से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की एक अन्य टीम आईपीएस अभिषेक पल्लव के निवास पर भी पहुंची। यहां महादेव बेटिंग एप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छानबीन की जा रही है। अधिकारियों ने परिसर में मौजूद डिजिटल डिवाइस और वित्तीय रिकॉर्ड…
घड़गोड़ा। प्रदेश में बढ़ती बिजली दरें, जबरन थोपे जा रहे स्मार्ट मीटर और लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को युवा कांग्रेस के नेतृत्व में उस्मान बेग की अगुवाई में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर प्रशासन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बिजली से जुड़ी जनसमस्याओं को उठाते हुए इन पर जल्द सुधार की मांग की गई, अन्यथा बड़ा जन आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई। तीन प्रमुख मुद्दों पर जताया आक्रोश युवा नेता उस्मान बेग द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में जनता को…
रायपुर: विशाखापत्तनम से कोरबा जा रही लिंक एक्सप्रेस (18517) गुरुवार देर रात एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। सौभाग्यवश, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। घटना आंध्र प्रदेश के पार्वतीपुरम और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ा स्टेशन के बीच रात करीब 11:50 बजे हुई, जब मूसलाधार बारिश के कारण एक विशालकाय चट्टान ट्रेन के इंजन पर आ गिरी। इससे इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और अप और डाउन दोनों रेल लाइनें धंस गईं, जिसके चलते ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। हादसे का विवरण पुलिस और रेलवे अधिकारियों के अनुसार, लिंक एक्सप्रेस गुरुवार रात अपने…
नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में गुरुवार देर रात एक मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो सगे भाइयों, गौतम (18 वर्ष) और उज्जवल (19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया गया है। घटना का विवरण घटना निजामुद्दीन के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में रात करीब 11 बजे हुई। आसिफ कुरैशी (42 वर्ष), जो एक चिकन व्यवसाय चलाते थे, अपने घर के मुख्य द्वार के सामने पड़ोसी की स्कूटी…
बलौदाबाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा में ग्राम कोदवा निवासी 29 वर्षीय सरोजिनी वर्मा पति हेमलाल वर्मा ने सामान्य प्रसव के माध्यम से तीन बच्चों (ट्रिपलेट्स) को जन्म दिया। तीनों शिशु पूर्णत: स्वस्थ हैं और मां की भी स्थिति सामान्य है। हेमलाल वर्मा ने बताया कि पत्नी का यह प्रसव पूरी तरह से सामान्य रहा एवं नि:शुल्क किया गया है। इस सफल प्रसव प्रक्रिया के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्वास्थ्य स्टाफ सक्रिय रूप से उपस्थित रहे और उनका व्यवहार सहयोगात्मक था। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र माहेश्वरी के मार्गदर्शन में नवजात शिशुओं एवं प्रसूता का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया…
ट्रू सोल्जर रायपुर कोई दुर्घटना बता कर नहीं होती और इंसान के लिये नया रक्त बनाया भी नहीं जा सकता….. इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए लगातार समाज सेवी संस्थाये एवं रायपुर ट्रैफिक पुलिस सड़क में अनुशासन लाने हेतु स्कूल, कॉलेज एवम कोचिंग क्लासेस में ट्रैफिक क्लास लेते आ रहे हैं । सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के मकसद से सुरक्षित भव: फाऊंडेशन एवं ट्रैफिक पुलिस रायपुर लगातार प्रयासरत रही है । इसी कड़ी में दिनांक 31 जुलाई 2025 को महावीर हाई सेकंडरी स्कूल, गुढ्यारी, में सुरक्षित भव: फाउंडेशन एवं यातायात पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में ट्रैफिक क्लास का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी पर तीन प्रतिशत कमीशन मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों के बीच शुक्रवार को उनका दिल्ली रवाना होना चर्चाओं का विषय बन गया है। सूत्रों के अनुसार, यह मामला अब राज्य की सीमाओं को पार कर दिल्ली तक चर्चा में आ चुका है। आरोप है कि अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी अपने निजी सहायक वैभव दुबे के माध्यम से पुराने और पूर्ण हो चुके कार्यों पर भी वेंडरों से तीन प्रतिशत कमीशन की मांग कर रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि कमीशन नहीं देने पर कार्यों की…
1 नवंबर को ‘अमृत रजत महोत्सव’ में प्रधानमंत्री मोदी को दिया न्यौता नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को 1 नवंबर 2025 को रायपुर में आयोजित अमृत रजत महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य सरकार की भावी योजनाओं, विकास की प्राथमिकताओं और जनकल्याण से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी भी दी। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में राज्य गठन की 25वीं वर्षगांठ अमृत रजत…
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। गजराज का अलग-अलग दल सरगुजा में एक तरफ जहां भोजन की तलाश में रिहायशी इलाकों की ओर रुख करते हुए बेखौफ होकर घूम रहा है। तो वहीं दूसरी ओर गजराज का सामना अगर इंसानों से हो रहा है, तो गजराज का दल आक्रामक होकर खूनी तांडव मचाते हुए इंसानों की जान ले रहा है। आपको बता दें कि सरगुजा जिले में हाथियों के उत्पात से आज ही लुण्ड्रा रेंज में पिता-पुत्री यानी 02 और सीतापुर रेंज में खेत में काम करने गए 01 ग्रामीण की…
परीक्षा केंद्र में कलावा काटने का मामला गरमाया, धार्मिक संगठनों ने जताया विरोध, जांच समिति गठित सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एक गंभीर विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए गए हैं। 27 जून को आयोजित इस परीक्षा में कुछ हिन्दू परीक्षार्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा में प्रवेश के समय उनके हाथों में बंधा धार्मिक प्रतीक कलावा जबरन काटा गया और उसे अपमानजनक ढंग से जूते-चप्पलों के पास फेंक दिया गया। यह घटना शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा केंद्र की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता…
About Us
Address : 201 second floor, Shri Radhey
Square, Next to Arogya Hospital, Shankar
Nagar, Raipur
Email : link.truesoldier@gmail.com
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.