Author: True soldier

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए ऐतिहासिक और रोमांचक खबर सामने आई है। वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की सफल मेजबानी के बाद अब रायपुर पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दो मुकाबलों की मेजबानी करने जा रहा है। इसकी आधिकारिक घोषणा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कर दी है। मुख्यमंत्री के ऐलान के साथ ही वर्षों से चला आ रहा इंतजार समाप्त हो गया है और प्रदेश में क्रिकेट उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के सहायक की रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के सीईओ से…

Read More

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब चुनाव 2026 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। अध्यक्ष पद पर मोहन तिवारी ने 268 मतों से जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम सामने आते ही पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला और विजेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। महासचिव पद पर गौरव शर्मा ने 194 मतों के साथ विजय हासिल की, जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए दिलीप साहू 123 मतों से विजयी घोषित किए गए। कोषाध्यक्ष पद पर दिनेश यादव ने 199 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। संयुक्त सचिव पद के लिए भूपेश जांगड़े और निवेदिता साहू विजयी रहे। भूपेश जांगड़े…

Read More

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में कई टीमों के घरेलू मैदान बदलने की संभावना है। सबसे बड़ा बदलाव रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को लेकर सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RCB आगामी सीजन में अपने घरेलू मुकाबले बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलेगी। इसके बजाय टीम नवी मुंबई और रायपुर को अपना होम वेन्यू बनाने की योजना पर काम कर रही है। नवी मुंबई और रायपुर में होंगे RCB के होम मैच रिपोर्ट के मुताबिक, RCB प्रबंधन ने IPL 2026 के लिए नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय…

Read More

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को देश में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को लेकर गहरी चिंता जताते हुए बेहद सख्त टिप्पणियां कीं। अदालत ने कहा कि आवारा कुत्तों में एक विशेष प्रकार का घातक वायरस पाया जाता है, जिसका कोई प्रभावी इलाज उपलब्ध नहीं है। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को भोजन कराने वालों की जिम्मेदारी भी तय की जानी चाहिए, क्योंकि इससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ती है। जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एनवी अंजारिया की तीन सदस्यीय पीठ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस गंभीर समस्या से निपटने में…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सुरक्षित माने जाने वाले सिविल लाइन इलाके में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 55 वर्षीय चूड़ी विक्रेता अब्दुल सज्जाद अंसारी ने पड़ोस में रहने वाली एक 9 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी ने पिछले 5 दिनों से मासूम को डरा-धमकाकर उसे अपनी दरिंदगी का निशाना बनाया हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन इस घटना ने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। दर्द जब बर्दाश्त से बाहर हुआ, तब फूटा ‘खौफ का घड़ा’ घटना का खुलासा…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर अंचल के समग्र, संतुलित और टिकाऊ विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में बस्तर क्षेत्र में स्थायी शांति, मजबूत सुशासन और तेज विकास को लेकर राज्य सरकार की प्राथमिकताओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि बस्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना राज्य सरकार का संकल्प है। इसके लिए सड़क, बिजली, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और संचार जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना सभी विभागों की…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड ने एक बार फिर अपना तीखा असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के उत्तरी अंचलों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अंबिकापुर में रात का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद प्रदेश में तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिर सकता है। राजधानी रायपुर में सुबह के समय घनी धुंध छाए रहने की संभावना जताई गई…

Read More

रायपुर। शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 23 जनवरी को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के रोमांच का गवाह बनने जा रहा है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले को लेकर छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने इस बार सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर कोई भी ढिलाई नहीं बरतने का निर्णय लिया है। पिछली गलतियों से सबक लेते हुए संघ ने दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक और सख्त इंतजाम किए हैं। क्रिकेट संघ ने साफ शब्दों में निर्देश जारी किए हैं कि, मैच की पहली पारी समाप्त होते ही स्टेडियम के गेट बंद कर दिए…

Read More

रायपुर। राजधानी रायपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। रविवार शाम लाखे नगर इलाके में एक महिला अपने घर से पैदल मंदिर जा रही थी, तभी अचानक उड़ती पतंग का तेज धार वाला चाइनीज मांझा उसके चेहरे में फंस गया। मांझा हटाने की कोशिश करते समय महिला के चेहरे और हाथ पर गहरे कट लग गए, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और महिला को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस गंभीर घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आया और प्रतिबंधित चाइनीज…

Read More

रायपुर। स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रायपुर में युवाओं के उत्साह और राष्ट्रप्रेम का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। इस अवसर पर सुभाष स्टेडियम से स्वामी विवेकानंद सरोवर तक ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वदेशी भावना और सकारात्मक सोच का विकास करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा एवं राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र और राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार का होना अत्यंत आवश्यक…

Read More