छत्तीसगढ़ के बस्तर में 18-19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।
बस्तर में पहली बार बड़ा आयोजन
नक्लवाद के खात्में के बाद बस्तर में इस स्तर की बैठक काफी अहम माना जा रहा है। यहां विकास, सुरक्षा और राज्यों के बीच नीति निर्माण, अंतर-राज्यीय समन्वय और कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। आपको बता दें मध्य क्षेत्रीय परिषद की पिछली बैठक वाराणसी में आयोजित की गई थी।
इस बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह का समावेशी विकास और सुशासन की नीति का सशक्त प्रतीक है।
