अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘भारत नर्क के समान’ कहे जाने वाले विवादित बयान में भारत के दोस्त ईरान (Iran) की धमाकेदार एंट्री हुई है। भारत का 5 हजार साल पुराना साथी ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति को आईना दिखाते हुए कहा कि कभी भारत आकर देखो। ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया पर ट्रंप को भारत की खूबसूरती देखने की सलाह दी है। वहीं, अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने ट्रंप पर नस्लवादी बयानबाजी का आरोप लगाते हुए कड़ी आलोचना की है।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को ‘नर्क’ कहे जाने वाले बयान पर विवाद बढ़ गया है। हालांकि विवादित बयान के कुछ देर बाजद ही ट्रंप ने यू-टर्न लेते हुए भारत को महान देश बताया। बावजूद इसके ट्रंप के बयान का भारत से लेकर अमेरिका तक विरध जारी है। अब इसमें ईरान की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
Maybe someone should book a one-way cultural detox for Mr. #Trump, it might just reduce the random bakwaas 😏
Kabhi #India aa ke dekho, phir bolna. pic.twitter.com/kkocLZ31XX
— Iran in Mumbai (@IRANinMumbai) April 23, 2026
ईरानी कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक 16 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में महाराष्ट्र के दो अलग-अलग रूप दिखाए गए हैं। एक तरफ मुंबई की चमकती गगनचुंबी इमारतें, हाईवे और शहरी चकाचौंध है। दूसरी तरफ, पहाड़ों में धुंध के बीच बहते झरने, झीलें और हरियाली से भरे रास्ते दिखाए गए हैं। इस पोस्ट के जरिए ट्रंप को ‘कल्चरल डिटॉक्स’ यानी अपनी सोच बदलने की सलाह दी गई है। कॉन्सुलेट ने वीडियो के साथ लिखा, ‘कभी इंडिया आकर देखो, फिर बोलना।
The U.S. is at war with Iran. Thirteen service members are dead, and the president has placed tens of thousands of Americans in harm’s way.
Americans are struggling and he’s busy amplifying racist trash on social media, treating the presidency like a reality TV gig.
This is a… https://t.co/yRp9HXHQFE
— House Foreign Affairs Committee Dems (@HouseForeign) April 24, 2026
डेमोक्रेटिक पार्टी भी ट्रंप पर भड़की
ट्रंप के ‘नर्क’ वाले बयान पर अमेरिका की डेमोक्रेटिक पार्टी ने भी निशाना साधा है। पार्टी प्रतिनिधियों ने ट्रंप पर ‘नस्लवादी कचरा’ फैलाने का आरोप लगाया है। एक प्रतिनिधि ने एक्स पर लिखा, ‘अमेरिकी संघर्ष कर रहे हैं और वो सोशल मीडिया पर नस्लवादी बातें फैलाने में व्यस्त हैं। वो राष्ट्रपति पद को एक रियलिटी टीवी शो की तरह चला रहे हैं। ये एक नाजुक समय है और हमारे देश को बेहतर लीडरशिप की जरूरत है।
ट्रंप ने क्या कहा था?
दरअसल डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक लेटर री-पोस्ट किया थाय़ इसमें अप्रवासियों के बारे में बात करते हुए लिखा था, यहां (अमेरिका में) पैदा होने वाला बच्चा तुरंत नागरिक बन जाता है। फिर वो चीन, भारत या धरती के किसी दूसरे नर्क से अपने पूरे परिवार को यहां ले आते हैं।
