इंटरटेंमेंट डेस्क। एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) के बेटे जुनैद खान (Junaid Khan) जल्द ही एक्ट्रेस साई पल्लवी (Sai Pallavi) के साथ अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) में नजर आने वाेले हैं. हाल ही में मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है. जिसमें जुनैद और साई को एक-दूजे से रोमांस करते देखा जा सकता है. ये फिल्म को थाई फिल्म ‘वन डे’ का रीमेक है.
साई के लिए धड़केगा जुनैद का दिल!
बता दें कि फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) को एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ही प्रोड्यूस कर रहे हैं. इस फिल्म का ट्रेलर आमिर खान टॉकीज के यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है. ट्रेलर की शुरुआत में जुनैद खान (Junaid Khan) एक ‘फॉर्च्यून बेल’ (किस्मत की घंटी) के बारे में बताते दिख रहे हैं, जिसे बजाने पर सच्चे प्यार की मुराद पूरी होती है. जब वह यह बात कह रहे होते हैं, तब वह साई पल्लवी (Sai Pallavi) के किरदार ‘मीरा’ की तरफ देखते हैं और मन ही मन दुआ करते हैं कि काश वो उनकी हो जाए. वह कहते हैं कि वह चाहते हैं कि उनकी यह ख्वाहिश पूरी हो, भले ही सिर्फ एक दिन के लिए.
सामने आए ट्रेलर में जुनैद खान (Junaid Khan) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) के बीच की प्यारी केमिस्ट्री देखने को मिलती है. स्क्रीन पर ये दोनों साथ में बहुत ही फ्रेश और एक्साइटिंग लग रहे हैं. यह एक ऐसी केमिस्ट्री है जिसे शब्दों में बताना मुश्किल है, लेकिन देखते वक्त इसे बखूबी महसूस किया जा सकता है.
1 मई को रिलीज होगी फिल्म
आमिर खान (Aamir Khan) प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म में जुनैद खान (Junaid Khan) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसके प्रोड्यूसर्स आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित हैं. यह फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.
View this post on Instagram
साई पल्लवी का बॉलीवुड डेब्यू
बता दें कि फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) से साउथ साई पल्लवी (Sai Pallavi) अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) के ट्रेलर में साई पल्लवी (Sai Pallavi) ने अपनी एक जबरदस्त छाप छोड़ी है, क्योंकि यह उनकी पहली हिंदी फिल्म है.
