जांजगीर-चांपा। खैरताल में शिव मंदिर में मूिर्तयों को खंडित करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को रफ्तार कर लिया है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खैरताल में शिव मंदिर में मूर्तियों को खंडित कर दिया गया था। पुिलस ने आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 298 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया है।
धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के मामले में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना पर खैरताल निवासी शेख अनवर उम्र 30 वर्ष पर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपी ने नशे की हालत में मूर्तियां खंडित करना जुर्म स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने आरोपी शेख अनवर उर्फ छोटा फोन उम्र 30 वर्ष निवासी खैरताल थाना नवागढ़ को गिरफ्तार किया। उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश कुमार सेडे थाना प्रभारी नवागढ़, सउनि संतोष केरकेटटा, प्रधान आरक्षक शिवनंदन गिरधारी, आरक्षक हेमंत खरे, मुकेश राज एवं थाना स्टाफ का योगदान रहा।
