कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं किसान भाइयों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से डबल इंजन भाजपा सरकार ने पूर्ण करते हुए क्षेत्र को बड़ी सौगात प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं किसान-हितैषी नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील व विकासोन्मुखी सरकार द्वारा रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना हेतु ₹63 करोड़ 80 लाख रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। यह महत्वाकांक्षी योजना पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनियाकुबा, रेंगाबोड़ (कुण्डा), ओड़ाडबरी, लोखान, सेन्हाभाटा, दुल्लापुर, बर्घरा एवं भुवालपुर सहित आस-पास के ग्रामों के हजारों किसानों किसानों के लिए जीवनरेखा सिद्ध होगी। परियोजना के पूर्ण होने पर क्षेत्र के लगभग 1620 हेक्टेयर खरीफ क्षेत्र में सिंचाई हेतु पर्याप्त एवं सुनिश्चित जल उपलब्ध होगा। इससे किसान अब केवल मानसून पर निर्भर नहीं रहेंगे तथा कृषि उत्पादन एवं किसानों की आय में वृद्धि होगी।
इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव से का आभार व्यक्त करते हुए जनता को बधाई दी और कहा कि यह परियोजना केवल सिंचाई सुविधा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह किसान सशक्तिकरण, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विस्तार, रोज़गार सृजन एवं पंडरिया विधानसभा के समग्र विकास की दिशा में एक निर्णायक कदम है। लंबे समय से लंबित सिंचाई समस्या का समाधान कर यह योजना क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार किसानों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। रेंगाबोड़ (कुंडा) व्यपवर्तन योजना पंडरिया विधानसभा के किसानों के लिए अत्यंत ही महत्वपूर्ण साबित होगा।
