राजनांदगांव। नवनियुक्त ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों ने खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के विधायक भोलाराम साहू के निज निवास पहुँचकर भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमरदा के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रताप सिंह घावड़े अपने क्षेत्र के बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ विधायक निवास पहुँचे। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छुरिया के अध्यक्ष धर्मेंद्र साहू तथा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अंचौकी के अध्यक्ष मुकेश सिन्हा ने भी विधायक से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
Read Also- छुरिया मंडई वसूली विवाद: परंपरा को राजनीतिक रंग देने का आरोप, अध्यक्ष अजय पटेल की भूमिका पर उठे सवाल
इस अवसर पर विधायक भोलाराम साहू ने सभी नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, कांग्रेस संगठन की वास्तविक शक्ति जमीनी कार्यकर्ताओं में निहित है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी निष्ठा, समर्पण और ऊर्जा के साथ संगठन को सशक्त बनाएंगे तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए पार्टी को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएंगे। विधायक ने सभी से एकजुट होकर जनता की आवाज़ बनने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कुमरदा के कार्यकारी अध्यक्ष गिरधारी साहू, सेक्टर प्रभारी शरद चंद्राकर, कामता साहू, सरपंच गोपीराम (रानामटिया), जगदीश बघेल (गोडलवाही), घसुराम सहारे (मसूलकासा), राकेश बारले (बड़गांव), निर्मल सिन्हा (अर्जकुण्ड), पूरन साहू, पूर्व सरपंच किशोर साहू (कलडबरी), मोहित भुआर्य (गिदर्री), मंडल सचिव रामाधिन साहू, मंडल कार्यकर्ता बिरवार चुरेंद्र, अजमेर खान, एनएसयूआई जिला सचिव कोमल सिंह, जोन व सेक्टर प्रभारी प्रदीप साहू, बूथ प्रभारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
