मनोरंजन डेस्क। महाकुंभ में माला बेचकर चर्चा में आईं मोनालिसा अब इंटरनेट सेंसेशन बनने के बाद फिल्मी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। मोनालिसा ने अपनी पहली फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सनोज मिश्रा, जिन्होंने हाल ही में फिल्म के सेट से मोनालिसा की पहली झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है।
रायपुर में रातभर जमकर बरसे मेघ, कई इलाकों में जलभराव, आज भी भारी बारिश का अलर्ट
दुल्हन के रूप में दिखीं मोनालिसा
फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीरों में मोनालिसा ऑरेंज लहंगे, मांग टीका, माथा पट्टी और हैवी ज्वेलरी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके इस दुल्हन अवतार को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उत्साहित हो गए हैं और उन्हें नई पारी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।
निर्देशक बोले— “भीषण गर्मी भी हौसला नहीं तोड़ सकी”
डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
“भीषण गर्मी भी टीम के हौसले पर भारी नहीं पड़ी। सभी जी-जान से लगे हैं एक सताए हुए फिल्म निर्देशक के सपने को पूरा करने में।”
उन्होंने यह भी लिखा कि फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से जारी है।
मोनालिसा का अब तक का सफर
मोनालिसा पहले भी एक म्यूजिक वीडियो ‘सादगी’ में नजर आ चुकी हैं, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब उनकी फिल्मी शुरुआत को लेकर प्रशंसक काफी उत्सुक हैं।
निर्देशक की विवादित पृष्ठभूमि
गौरतलब है कि फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्रा पर रेप के आरोप लगे थे, जिसके चलते वह हाल ही में जेल भी गए थे। बावजूद इसके, उन्होंने फिल्म निर्माण की कमान संभाली है।
‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में मोनालिसा की मुख्य भूमिका के साथ यह देखना दिलचस्प होगा कि रियल से रील लाइफ तक का यह सफर उन्हें कितनी ऊंचाइयों तक पहुंचाता है।
