रायपुर। प्रदेशभर में मानसून का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। कहीं रुक-रुक कर बारिश हो रही है तो कहीं आकाशीय बिजली अपना कहर बरपा रही है। राजधानी रायपुर में सुबह से तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो रही है, जिससे शहर में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है।
दंतेवाड़ा में भ्रष्टाचार के मामले में दो अधिकारियों को सश्रम कारावास
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि दक्षिण छत्तीसगढ़ में आने वाले पांच दिनों तक बारिश की तीव्रता और वितरण में वृद्धि हो सकती है। विभाग ने कुछ इलाकों में भारी बारिश और बादलों की तेज गड़गड़ाहट के आसार जताए हैं।
आज भी प्रदेश के एक-दो स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। बिजली गिरने की घटनाओं को देखते हुए विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी है।
प्रशासन ने ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में लोगों से अपील की है कि वे मौसम अलर्ट को नजरअंदाज न करें और खुले इलाकों में बिजली गिरने की स्थिति में तुरंत शरण लें। खेतों में काम कर रहे किसानों को भी विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
