रायपुर। राजधानी की केंद्रीय जेल में लगातार हो रही हिंसक घटनाओं ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो दिन के भीतर दूसरी बार गैंगवार जैसी स्थिति बनी है। गुरुवार को हुए ताजा हमले में युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे और उनके एक साथी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया गया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
साइबर अटैक से पहले खतरा भांप गया गूगल का AI एजेंट ‘Big Sleep’
घायलों को तत्काल डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है।
गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई
सूत्रों की मानें तो जेल के भीतर प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ है। इसी तनाव की वजह से पिछले कुछ समय से जेल के अंदर गैंगवार जैसी हिंसक झड़पें हो रही हैं। बुधवार को भी एक जेल प्रहरी के साथ मारपीट की घटना सामने आई थी, जिससे यह स्पष्ट हो रहा है कि जेल प्रशासन गिरोहों की बढ़ती गतिविधियों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहा है।
राजनीतिक रंजिश की भी आशंका
जानकारी के मुताबिक, आशीष शिंदे पर हमला राजनीतिक और आपराधिक रंजिश का परिणाम हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, इस वारदात के पीछे एक अन्य कांग्रेस नेता, जो पूर्व में धोखाधड़ी के एक मामले में जेल जा चुका है, उसका नाम भी सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं की है।
